देश दुनिया में रोजगार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह की नौकरी कर रहे हैं, तरह-तरह के बिजनेस कर रहे हैं। रोजगार के लिए कोई गांव से बाहर दूर शहर निकल जाते हैं तो वहीं नौकरी के लिए भी कई लोग देश छोड़ विदेश निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपने दुनिया के किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाता हो। चौंकिए मत, हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही देश के बारे में:
2 of 7
SomeWhere in Italy
- फोटो : Pixels
इटली देश का नाम तो आपने सुना ही होगा। अपनी खूबसूरती के लिए यह देश दुनियाभर में मशहूर है। ट्रैवलरों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशनों में होता है। इसी देश में एक जगह है मोलिसे। यहीं रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाएगा। सैलरी भी छोटी नहीं, बल्कि मोटी दी जाएगी। खबरों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों को तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय मुद्रा में बताया जाए तो 55,270 रुपये दिए जाएंगे।
मोसिले, इटली के 20 क्षेत्रों में सबसे छोटा क्षेत्र है। यह इतना छोटा क्षेत्र है कि कुछ लोग मजाक में कह देते हैं कि इसका अस्तित्व ही नहीं है। दरअसल, मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकसित क्षेत्र है, जहां के लोग खासकर युवा, कुछ परेशानियों के चलते नई संभावनाओं की तलाश में पलायन कर जाते हैं।
4 of 7
Somewhere in Italy
- फोटो : Pixels
इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। जिस किसी को भी यहां रहना है, उन्हें इस क्षेत्र के 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।
5 of 7
इटली
- फोटो : Social media
यहां की खूबियों की बात करें तो इटली के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां आपको स्वच्छ हवा, साफ पानी और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलेंगे। यहां कोई संगठित अपराध नहीं है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है और यहां आपको स्वादिष्ट वाइन भी मिलेगी।