Delhi New Year Celebration: दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने का सोच रहे आप, तो जान लें क्या खुला और क्या है बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में न्यू ईयर गाइडलाइन
ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद कई राज्य सरकार और प्रशासन ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली भीड़ पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। दिल्ली में लागू गाइडलाइन के मुताबिक,
-दिल्ली में सभी सार्वजनिक जगह पर क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन बैन है।
-शहर में कहीं भी भीड़ जमा न होने की हिदायत दी गई है।
-दिल्ली की बाजारों में नो मास्क नो एंट्री का नियम लागू किया गया है।
-बिना मास्क के दुकान से सामान नहीं मिलेगा। जगह जगह पर प्रशासन की टीमों को औचक निरीक्षण के आदेश है।
- किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
दिल्ली में नए साल का जश्न मनाने के लिए कहां जाएं?
राजधानी में लगे कोविड प्रतिबंधों के बीच अगर आप नए साल पर बाहर जाना ही चाहते हैं तो कुछ रियायत फिलहाल लोगों को दी गई हैं। जिसमें,
-आप दिल्ली के किसी भी रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी के साथ रेस्टोरेंट खुलने की इजाजत है। आप परिवार के साथ नए साल पर बाहर खाना खाने जा सकते हैं।
-दिल्ली के बार भी खुले हुए हैं। आप दोस्तों संग वहां भी जा सकते हैं।
-आप दिल्ली के चर्च में भी परिवार के साथ जा सकते हैं।
-दिल्ली, नोएडा में कई सारे माॅल हं, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।
-आप मूवी का प्लान बना सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ सिनेमा जा सकते हैं।
-अगर आप नए साल पर बाहर जा रहे हैं तो मास्क पहन कर रखें।
-सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
-अगर तबीयत खराब महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
भारत में ओमिक्रॉन के मामले
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमितों का आंकड़ा 280 हो गया है। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। वहीं दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19, हरियाणा में एक, गुजरात में 23 केस, केरल 24, उत्तर प्रदेश में 2 संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक संक्रमित हैं।