Summer Travel Destinations: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ऐसी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें तपती धूप और उमस से राहत मिल सके। खासकर भारत जैसे देश में, जहां गर्मी कई इलाकों में काफी तीव्र होती है, वहां ठंडी और शांत जगहों पर छुट्टियां बिताना एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां ठंडा मौसम, हरियाली और सुकून भरा माहौल हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। भारत में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन और जगहें हैं, जहां आप कम बजट में भी शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
इन जगहों पर न सिर्फ आपको ठंडक मिलेगी, बल्कि आप प्रकृति, रोमांच और सुकून का भी पूरा आनंद ले पाएंगे। परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ ये जगहें आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आप गर्मी से राहत पा सकते हैं।
2 of 6
अटल टनल मनाली
- फोटो : instagram
मनाली
मनाली गर्मियों में सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां बर्फीले पहाड़, ठंडी हवाएं और एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग का मजा मिलता है। मनाली से आप सोलांग वैली जा सकते हैं और आगे अटल टनल घूम सकते हैं। इसके पास स्थित सिसु गांव भी गर्मी के मौसम में सुकून भरा माहौल देता है।
शिमला
हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हिल स्टेशन शिमला को माना जाता है। शिमला अपनी कॉलोनियल खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। मॉल रोड और रिज यहां के मुख्य आकर्षण हैं। यहां आप केबल कार या प्राइवेट टैक्सी के जरिए पहाड़ी पर स्थित जाखू मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं, जहां से पूरे शिमला का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
ऊटी
ऊटी तमिलनाडु के नीलगिरी में स्थित हिल स्टेशन है। इसके पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की चाय बागान, झीलें और हरियाली मन को सुकून देती हैं।
5 of 6
दार्जिलिंग
- फोटो : instagram
दार्जिलिंग
पश्चिम बंगाल का प्रमुख हिल स्टेशन दार्जिलिंग अपनी चाय और कंचनजंगा के खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मौसम गर्मियों में बेहद सुहावना रहता है। दार्जिलिंग की टाॅय ट्रेन यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की श्रेणी में शामिल है, जिसका सफर रोमांच, खूबसूरत और सुकून का अहसास करता है।