फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि लंबे समय से बाइक ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो विचार करने की बजाय चल दीजिए इन रास्तों पर

Sun, 10 Jan 2021 07:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 10 Jan 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
best routes for the bike trips in hindi
खुद की गाड़ी से ही यात्रा करें - फोटो : Social Media

कोरोना के कारण लोग घूमने- फिरने से बहुत डरने लगे थे। धीरे- धीरे अब फिर से लोगों ने घूमना शुरू किया है, ऐसी स्थिति में लोगों की प्राथमिकता कहीं न कहीं ये भी है कि सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की बजाय खुद की गाड़ी से ही यात्रा करें। तो क्यों न इस बार बाइक ट्रिप की जाए। पिछले साल तो लोग बाइक ट्रिप्स से मोहताज ही रह गए, ऐसे में जरूरी है कि इस साल की शुरुआत में कुछ अच्छी बाइक राइड्स की जाए ताकि पूरे साल इसी तरह खुशी-खुशी घूमते रहें। अगली स्लाइड्स से जानिए कुछ अच्छे बाइक रूट्स के बारे में। 
































 

best routes for the bike trips in hindi
दिल्ली से आगरा - फोटो : www.jawamotorcycles.com

दिल्ली से आगरा
बाइक ट्रिप के लिए दिल्ली-आगरा रूट का चयन करना एक बहुत अच्छा विकल्प है। दिल्ली से आगरा जाने में 6 घंटे का समय आपके लगेगा क्योंकि दिल्ली से आगरा तक की दूरी 233 किलोमीटर है। यमुना एक्सप्रेस-वे होने के कारण इस रोड पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी जरूर बरतें क्योंकि यह रोड बहुत चलती है और इस पर बड़ी गाड़ियां भी चलती है। आगरा घूमने के बात आप पास ही मथुरा भी जा सकते हैं। 

best routes for the bike trips in hindi
दिल्ली- जयपुर - फोटो : social media

दिल्ली- जयपुर
यदि आप इतिहासप्रेमी हैं और लंबे समय से राजस्थान नहीं जा पा रहे हैं तो इस बार दिल्ली से जयपुर की बाइक ट्रिप प्लान कर लें। जयपुर जाने में आपको लगभग साढ़े छह घंटे लग सकते हैं क्योंकि यह दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर है। जनवरी के मौसम में जयपुर घूमना बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि गुलाबी शहर की गुलाबी सर्दियों की बात ही अलग है। इसलिए अपनी बाइक्स को अब गैरेज से बाहर निकालइए और आराम से इस रूट की यात्रा कर आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
best routes for the bike trips in hindi
जयपुर से जैसलमेर - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर से जैसलमेर
यदि राजस्थान की हवा और माटी को करीब से महसूस करना चाह रहे हैं तो आराम से आप जयपुर से जैसलमेर की यात्रा कर सकते हैं। राजस्थान में कई सारे दर्शनीय स्थल हैं। जयपुर से लेकर जैसलमेर तक आप एक से बढ़कर एक किले देख सकेंगे। बाइक से ट्रेवल करने पर आपको कुल 12 घंटे लग सकते हैं क्योंकि दोनों जगहों की दूरी कुल 558 किलोमीटर है। कोशिश करें कि आप ग्रुप बाइक राइड में इन जगहों को घूमें। ऐसा करने से आपका मजा दोगुना हो जाएगा। 

 

विज्ञापन
best routes for the bike trips in hindi
बैंगलुरू से ऊटी - फोटो : social media
बैंगलुरू से ऊटी
यदि आप चाहते हैं कि आप पूरे रास्ते खूबसूरत वादियों को देखते हुए जाएं तो इस रूट की योजना बनाएं। बाइक ट्रिप में रास्ता सुंदर हो तो इससे बढ़कर कोई बात ही नहीं हो सकती है। बैंगलुरू से ऊटी की दूरी कुल 278 किलोमीटर है। रास्ता रामनगर और मैसूर जैसी जगहों से होकर गुजरता है। रास्ते में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। बस इन दिनों इस क्षेत्र में सर्दी थोड़ी अधिक होती है तो उस हिसाब से ही तैयारी करके निकलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed