कंचन चौहान
Travel Fund: नहीं है घूमने के लिए पैसा? इन तरीकों से खर्च की फिक्र किए बिना करें सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउस सिटिंग जॉब
ट्रैवल फंड इकट्ठा करने के लिए आप हाउस सिटिंग या पालतू जानवरों की देख-रेख की जॉब कर सकती हैं। यह एक ऐसा काम है, जिसमें आप किसी के घर और कभी-कभी उनके दूर रहने पर पालतू जानवरों की देखभाल करती हैं। ऐसी वेबसाइट और प्लेटफॉर्म हैं, जहां आप घर बैठे ऐसी जॉब पा सकती हैं। इस भूमिका में आपको आवास या भोजन के खर्च के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप उसी घर में रहती हैं, जिसकी आप देखभाल कर रही हैं।
यात्रा से जुड़ा काम
अगर आप एक भी पैसा खर्च किए बिना पूरी दुनिया घूमना चाहती हैं तो ट्रैवल से जुड़ी जॉब करना एक शानदार विचार हो सकता है। इसके अंतर्गत आप ट्रैवल ब्लॉगिंग से लेकर ट्रैवल फोटोग्राफी या टूर गाइडिंग जैसे विभिन्न कामों का चयन कर सकती हैं। इस तरह की जॉब्स में आपको पूरी दुनिया घूमने का अवसर मिलता है और आपको अपने ट्रैवल फंड को लेकर भी परेशान नहीं होना पड़ता है।
स्पॉन्सरशिप
ट्रैवल स्पॉन्सरशिप भी एक तरीका हो सकता है, जिससे आप अपने ट्रैवल फंड को अरेंज कर सकती हैं। इसके तहत आप कुछ कंपनियों या ब्रांड्स के साथ साझेदारी की कोशिश कर सकती हैं, जो आपको विभिन्न कार्यों के लिए ट्रैवल स्पॉन्सरशिप प्रदान कर सकते हैं। इस तरह आप अपनी क्षमताओं का उपयोग करके ट्रैवल स्पॉन्सरशिप प्राप्त कर सकती हैं। इससे आपको अपनी यात्रा के बजट को लेकर भी चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
वर्क एक्सचेंज प्रोग्राम
वर्क एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेकर आप अपनी ट्रिप में होने वाले खर्चों के वित्तीय बोझ से बच सकती हैं। इस तरह के अवसरों में आपको कुछ सर्विस देनी होती है। जब आप इस प्रोग्राम के तहत काम करती हैं तो आपको बाहर मुफ्त में रहने, खाने और कभी-कभी घूमने को भी मिलता है। अगर घूमने को नहीं मिलता है तो कम से कम आप अपने पैसे बिना खर्च किए उस देश तक पहुंच जाती हैं और अपनी पसंद तथा पैसों से घूम सकती हैं। इस तरह आप अपनी यात्रा के व्यय को काफी कम कर सकती हैं।