भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं है, इसलिए तो लोग क्रिकेट को और क्रिकेट के खिलाड़ियों को ढेर सारा प्यार और सपोर्ट करते हैं। मैच चाहे भारत में हो या फिर विदेशी धरती पर, मैच के शौकीन लोग हर जगह भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं। वैसे तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को दर्शकों का काफी प्यार मिलता है, लेकिन बात जब पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की आती है तो दर्शकों का प्यार कई गुना बढ़ जाता है। भले ही 15 अगस्त 2020 को रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन वे जितना भी खेले उनके खेल को लोगों ने खूब पसंद किया। धमाकेदार बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी के अलावा रैना अपनी जबरदस्त फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं, रैना ने अपने कठिन परिश्रम से काफी दौलत और शौहरत भी कमाई है। तो चलिए आपको सुरेश रैना के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।
{"_id":"6142d6f88ebc3e3ebf36ac80","slug":"suresh-raina-lifestyle-net-worth-luxurious-bungalow-luxury-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: किसी महल से कम नहीं है सुरेश रैना का ये शानदार बंगला, पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं ये लग्जरी कारें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: किसी महल से कम नहीं है सुरेश रैना का ये शानदार बंगला, पार्किंग की शोभा बढ़ाती हैं ये लग्जरी कारें
Thu, 16 Sep 2021 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/@DashingRaina.fp and suresh raina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल
- फोटो : Facebook/@DashingRaina.fp
ऐसी लाइफस्टाइल के हैं शौकीन
- बात सुरेश रैना की लाइफस्टाइल की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें लैविश लाइफ जीने का काफी शौक है। ब्रांडेड कपड़े पहनना, पार्टियों में जाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना काफी पसंद है।
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/Suresh raina
फैमिली को देते हैं समय
- रैना को अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है और ऐसा करना उन्हें काफी पसंद भी है। अक्सर उन्हें अपनी बेटी ग्रेसिया और बेटे विरोय के साथ खेलते हुए देखा जाता है। जब भी रैना को समय मिलता है, तो वे अपनी बेटी और बेटे के साथ जरूर खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल
- फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
बंगले पर एक नजर
- सुरेश रैना के पास गाजियाबाद, दिल्ली और लखनऊ में आलीशान घर है। लेकिन इन सब में उनके गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित बंगले की काफी चर्चा होती है। ये बंगला काफी आलीशान है और हर सुख-सुविधा से लेस है। यहा बडे-बड़े कमरे, बड़ा किचन और बड़ा लिविंग रूम भी है।
विज्ञापन
सुरेश रैना की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/Suresh raina
कौन-कौन रहता है इस महल जैसे बंगले में
- इस घर मे काफी बड़ा लॉन भी है, जहां अक्सर रैना वर्कआउट करते है। इस लग्जरी बंगले में सुरेश रैना अपने माता-पिता, पत्नी प्रियंका और बच्चे ग्रासिया व विरोय के साथ रहते हैं। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी रैना के इस घर में साल 2017 में आ चुके हैं।