मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में आर्टिस्ट सुष्मा जैन की एग्जीबिशन 'A Tale Untold' का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुकेश और नीता अंबानी ने किया। सुष्मा जैन की पेंटिंग्स जंगल और जंगली जानवरों की खूबसूरती को बयां करती हैं।
एग्जीबिशन के पहले ही दिन कई कलाप्रेमी पहुंचे। यहां जंगलों और जानवरों पर केंद्रित मनमोहक चित्रों को देख कलाप्रेमियों ने खूब प्रशंसा की। अगर आप भी आर्ट लवर है और मुंबई में है तो आप 27 अगस्त तक इस एग्जीबिशन को देखने जा सकते हैं।
इन पेंटिंग्स के जरिए सुष्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जानवरों को बचाने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया है। एग्जीबिशन में पहुंचे मुकेश और नीता अंबानी ने सबसे पहले दीप जलाकर उद्घाटन किया।
नीता अंबानी ने कहा, ये शाम हमारे लिए सच में बेहद खास है क्योंकि हम दुनिया के आगे आपको बता दें सुष्मा नीता की पिछले 33 साल से दोस्त हैं। नीते ने आगे कहा, सुषमा एक शानदार रचनात्मक व्यक्ति है। मुझे आज भी छुट्टियों में उनके द्वारा बनाए जाने वाले खूबसूरत स्केच याद हैं... हमने साथ में कई बार छुट्टियों में जंगल जाया करते थे। हम दोनों के परिवारों की वन्य जीवन के प्रति रुचि रही है और आज हम यहां उनकी पेंटिंग देख रहे हैं।