{"_id":"594f758c4f1c1b803a8b4ac7","slug":"five-tips-to-calm-down-your-angry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुस्सा आए तो पहले कहीं टहल आएं...और भी हैं कई टिप्स काम के ","category":{"title":"Stress Management ","title_hn":"रहिए कूल","slug":"stress-management"}}
गुस्सा आए तो पहले कहीं टहल आएं...और भी हैं कई टिप्स काम के
Mon, 26 Jun 2017 05:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anger management
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बात-बात पर हाइपर हो जाते हैं। गुस्सा नाक पर रखा रहता है। दूसरों की गलतियों पर तुरंत भड़क जाते हैं। और तो और खुद पर भी इतना गुस्सा आता है तो आपको अपने गुस्से पर काबू पाने की जरूरत है। क्योंकि आप उस पर काबू नहीं करेंगे तो वह आपको काबू करने लगेगा। गुस्सा अगर आपको काबू करने लगा तो फिर आपका बेड़ागर्क पक्का समझिए...।
कुछ टिप्स जो गरम गरम गुस्से को ठंडा कर आपको रखेंगी कूल
गुस्सा आए तो पांच मिनट के लिए कहीं टहल आएं
2 of 5
anger management
- फोटो : getty images
गुस्सा तो सबको आता है। मगर ये गुस्सा जब हद से बढ़ जाता है तो दूसरों को कम आपको ज्यादा खाता है। इसलिए गुस्सा आने पर तुरंत रिएक्शन देने की जगह दिमाग को डाइवर्ट करें। पांच मिनट के लिए बाहर टहल आएं। बाहर जाना न संभव हो तो मन को ही दूसरी जगह ले जाएं। किसी खुशमिजाज दोस्त को ही फोन कर लें।
गुस्से की वजह को जूम करके देखें
3 of 5
anger management
- फोटो : fg
गुस्सा आने पर तुरंत भड़कने की जगह कारण को जूम करके देखें। कई बार तो आप पाएंगे ये वजह इतनी बड़ी भी नहीं कि आप इस पर अपना इतना खून जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमाग के एक कोने में रखें कूड़ेदान को
4 of 5
anger management
- फोटो : getty images
दिमाग के एक कोने में एक कूड़ेदान को जरूर रखें। हां, हां भाई जैसे बिना कूड़ेदान के घर साफ नहीं रह सकता ठीक वैसे ही नकारात्मक सोच को एक तरफ डालने के लिए दिमाग के भीतर भी एक कूडे़दान की जरूरत होती है। तो करना यह है कि रात में सोने से पहले आप सोचें कि आपको किन-किन बातों पर गुस्सा आया, उन-उन बातों को याद कर दिमाग के इस कूड़ेदान में डाल दें। और इस काल्पनिक कूडे़दान को दिमाग के बाहर निकालकर सो जाएं।
विज्ञापन
दोस्त नहीं दुश्मन है, ये गुस्सा....दूरी बनाने के सोचें उपाए
5 of 5
anger management
- फोटो : getty images
सुबह उठकर रोज सोचें कि करीबी तो दोस्तों के साथ बनानी चाहिए। दुश्मनों से दूर ही रहना चाहिए। गुस्सा भी तो आपके पर्सनालिटी को बर्बाद कर आपकी तरक्की को रोक रहा है। ठंडा पानी पिएं। और रोज इस दुश्मन से दूर रहने का लें संकल्प।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।