रेणु फ्रांसिस
Gardening Tips: घर में है कम जगह तो इस तरह तैयार करें हरा-भरा बगीचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर वाटर प्रूफिंग
अगर आप अपने घर की छत पर टेरेस गार्डन बना रही हैं तो सबसे पहले छत पर वाटरप्रूफिंग करवाएं, जिससे बिल्डिंग को लीकेज और नमी से बचाया जा सके। छत को लीकेज और जल जमाव की समस्या से बचाने के लिए गमलों या कंटेनर को ऊंची जगह पर रखें। इसके अलावा वाटर प्रूफिंग के लिए आप घर की छत पर क्ले-टाइल्स भी लगा सकती हैं।
पौधों का चुनाव
आप चाहें तो छत पर मिट्टी डालकर बगीचे का रूप दे सकती हैं या गमलों में पौधे उगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले प्लानिंग करें और उसके बाद ही पौधों का चयन करें। यदि आप सब्जियां उगाना चाहती हैं तो उन सब्जियों को उगाएं, जो जल्दी बढ़ती हैं और जिनको ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती, जैसे- धनिया, मेथी शिमला मिर्च आदि।
कंटेनर या गमले
आप बगीचे में हल्के गमले या कंटेनर का उपयोग करें, क्योंकि इनको आसानी से एक से दूसरी जगह उठाकर रखा जा सकता है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन, ग्रो बैग या हैंगिंग पॉट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप पौधों को लगाने के लिए घर में फालतू पड़े सामान का उपयोग भी कर सकती हैं, जैसे कि पुराने पेंट बॉक्स, लकड़ी के टोकरे, टूटी बाल्टियां और नारियल के खोल। आप इन पर चेहरे बना सकती हैं, जिससे आपका बगीचा अनोखा नजर आएगा।
रंगों का उपयोग
गहरे रंगों का इस्तेमाल करके आप छत को आकर्षक और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके अलावा बगीचे में फर्नीचर का सही चुनाव आपकी छत को और भी खूबसूरत बना सकता है।
सिंचाई की व्यवस्था
टेरेस गार्डन पर संचालित ड्रिप सिंचाई सिस्टम लगाना बेहतर रहता है, लेकिन आप मैनुअल सिंचाई को भी अपना सकती हैं। सुबह के समय पौधों को पानी देना सबसे अच्छा होता है। इससे पौधे दिन भर हरे-भरे रहते हैं। इसके अलावा पौधों को पानी देने के लिए वाटर केन या वाटर स्प्रे पंप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
धूप और छांव का ध्यान
पौधों के लिए धूप और छांव के अनुसार जगह का चुनाव करें। जिन पौधों को ज्यादा धूप की जरूरत होती है, उन्हें धूप में रखें और जिन्हें कम धूप की जरूरत है, उन्हें छायादार जगह पर रखें।
कीटनाशक दवाएं
टेरेस गार्डन में लगे पौधे कीटों से ज्यादा प्रभावित होते हैं। कीटों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाइयों का उपयोग करें, जिससे आपके पौधे सुरक्षित रहें। आप अपने बगीचे में प्राकृतिक कीटनाशकों का ही इस्तेमाल करें, जैसे- नीम तेल, अदरक का तेल या एंटीसेप्टिक सोप स्प्रे आदि, क्योंकि इनका उपयोग पौधों के लिए अच्छा होता है।