बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज नही हैं। दबंग, सुल्तान, बजरंगी भाईजान और वांटेड जैसी नाजाने कितनी हिट फिल्में दे चुके दबंग खान को फैंस काफी पसंद करते हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर वे बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ दर्शकों को पसंद आती है, बल्कि उसके गाने लोगों के दिलों पर छा जाते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी सलमान खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उनकी तस्वीरों व वीडियोज को ढेर सारा प्यार भी मिलता है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सलमान आज एक कामयाब सुपरस्टार हैं, लेकिन क्या आप सलमान खान की लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है और वे कैसी जिंदगी जीते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स मे सलमान खान के बारे में जानेंगे...
{"_id":"61496e788ebc3e2f7e312d14","slug":"salman-khan-lifestyle-net-worth-car-collection-mumbai-house-and-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सलमान खान के पास हैं ये लग्जरी कारें और संपत्ति है करोड़ों में, जीते हैं आलीशान जिंदगी","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सलमान खान के पास हैं ये लग्जरी कारें और संपत्ति है करोड़ों में, जीते हैं आलीशान जिंदगी
Tue, 21 Sep 2021 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/salman khan
सलमान खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/salman khan
ऐसे रखते हैं खुद को फिट
- भले ही सलमान खान की उम्र 55 साल हो गई है, लेकिन वे खुद को फिट रखते हैं। मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि, वे पहले सबकुछ खाते थे, लेकिन अब वे सिर्फ हेल्दी फूड ही खाते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं, ताकि उनका वजन न बढ़ सके। सलमान खान खुद को फिट रखते हैं, जिसके लिए वे वर्कआउट जरूर करते हैं। यही नहीं इसके अलावा वे जिम जाते हैं, साइकिलिंग करते हैं और साथ में वे स्विमिंग भी करते हैं।
सलमान खान की लाइफस्टाइल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खाने में ये चीजें हैं पसंद
- सलमान खान को खाने में पसंद आने वाली चीजों की बात करें, तो उन्हें चिकन बिरयानी और राजमा चावल काफी पसंद है। साथ ही उन्हें मोदक और कबाब खाना भी काफी पसंद है। जहां सलमान सुबह के नाश्ते में चार अंडों के बाहर वाला सफेद हिस्सा और लो फैट मिल्क लेते हैं, तो वहीं वे दोपहर में मटन, फ्राइड फिश, सलाद और फ्रूट्स खाते हैं। दूसरी तरफ वे रात को डिनर में चिकन, सूप, उबली सब्जियां और मछली खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : Instagram/salman khan
ऐसे होती है कमाई
- बात सलमान खान की कमाई के जरियों की करें, तो वे बॉलीवुड में फिल्में करके, विज्ञापन से, ब्रांड प्रमोशन से, इन्वेस्टमेंट से और सोशल मीडिया के जरिए कमाई करते हैं। जहां एक तरफ उनके पास खुद का बीइंग ह्यूमन ब्रांड है, तो वहीं वे कई अन्य ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और इसके लिए उनकी फीस 8-10 करोड़ रुपये तक होती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान एक फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान की लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/salman khan
घर नहीं महल है ये
- सलमान अपने मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट रहते हैं, जो अंदर से किसी महल से कम नहीं है। यहां हर तरह की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं और यहां उनका पूरा परिवार उनके संग रहता है। मुंबई में इस अपार्टमेंट के अलावा सलमान ने साल 2017 में फाइव बीएचके बंगला भी खरीदा। इसके अलावा उनका पनवेल में एक फार्म हाउस भी है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि दिल्ली, नोएडा और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर भी सलमान खान की काफी प्रॉपर्टी है।