फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines Week 2021: आज से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, जानिए कौन सा दिन कब और कैसे मनाया जाता है

Sat, 06 Feb 2021 11:58 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 06 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Valentines Week List 2021: rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug day kiss day date list
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021 - फोटो : pixa

फरवरी का महीना प्रेम को समर्पित होता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। इन दिनों मौसम भी बहुत अच्छा होता है। प्रेमी यूं तो हमेशा एक-दूजे से प्रेम करते हैं लेकिन फरवरी का महीना प्रेमियों को इजहार- ए- इश्क का मौका और वक्त दोनों देता है। सात दिनों तक प्रेमी अलग- अलग तरीकों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति करते हैं।  प्रेम को अभिव्यक्त करने के लिए जो भी चीजें और बातें जरूरी है वो इन सात दिनों में पूरी हो जाती है और उसके बाद आता है वो खास दिन जिसका पूरे वर्ष प्रेमी युगल इंतजार करते हैं जिसे ‘वैलेंटाइन डे’, ‘प्रेम दिवस’, ‘आशिकों का दिन’ आदि नामों से संबोधित किया जाता है। इन सात दिनों में बहुत जरूरी है कि ध्यान रखा जाए कि किस दिन की क्या महत्ता होती है। अगली स्लाइड्स से जानिए वैलेंटाइन वीक में इस वर्ष कब कौनसा दिन मनाया जाना है। 

 

Valentines Week List 2021: rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug day kiss day date list
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021: rose day - फोटो : Pixabay

रोज डे- 7 फरवरी
प्यार का इजहार गुलाब बिन अधूरा है। वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत गुलाब की खुशबू और खूबसूरती के साथ होती है। इस दिन प्यार करने वाले एक- दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने दिल की बात कहते हैं। जरूरी नहीं है कि रोज डे प्रेमी ही मनाएं, आप अपने चाहने वालों को भी इस दिन गुलाब देकर खास महसूस करवा सकते हैं। आप अपने दोस्तों को पीला या सफेद गुलाब देकर आसानी से खुश कर सकते हैं।


 

 

Valentines Week List 2021: rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug day kiss day date list
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021: propose day - फोटो : Pixabay

प्रपोज डे- 8 फरवरी
वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को अलग-अलग अंदाज में प्रपोज करके खास महसूस करवा सकते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और प्रपोज करने जा रहे हैं,तब थोड़ी सावधानी जरूर बरतें क्योंकि यह आपके लिए थोड़ा रिस्की हो सकता है लेकिन पहले से नकारात्मकता न लाएं, हो सकता है आपको हां मिल जाए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines Week List 2021: rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug day kiss day date list
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021: chocolate day - फोटो : सोशल मीडिया

चॉकलेट डे- 9 फरवरी
चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन लड़कों की अपेक्षा लड़कियों को चॉकलेट ज्यादा पसंद होती है। इस दिन आप अपने प्रेमी को चॉकलेट देकर अपने रिश्ते में भी मिठास घोल लें। कोशिश करें कि थोड़ा समय साथ बैठकर प्यारभरी बातें करते हुए चॉकलेट साथ में ही खाएं। यदि आपको पता है आपके प्रेमी को कौनसी चॉकलेट पसंद है तो वही चॉकलेट गिफ्ट करें।

 

 

विज्ञापन
Valentines Week List 2021: rose day propose day chocolate day teddy day promise day hug day kiss day date list
वैलेंटाइन वीक लिस्ट 2021: teddy day - फोटो : social media

टेडी डे- 10 फरवरी
लड़कियां टेडी बियर की दिवानी होती हैं। यह नाजुक सा खिलौना उन्हें बड़ा लुभाता है। अधिकतर लड़कियां बड़े टेडी बियर को गले लगाना बहुत पसंद करती हैं। इसलिए टेडी डे के दिन आप अपनी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा सा टेडी बियर दें। जब भी आप आप अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहेंगे तो वो इस टेडी से गले लगकर अच्छा महसूस करेंगी। 

 









 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed