CBSE Class 12 Result 2023: सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चों में उत्साह भी है और घबराहट भी। परीक्षा परिणाम के लिए बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की परीक्षा के नतीजे ही बच्चे की आगे की शिक्षा और भविष्य की राह तलाशने में मदद करते हैं। ऐसे में बच्चों और माता पिता की उम्मीद रिजल्ट पर टिकी होती हैं। हालांकि अच्छे अंक से पास होने का दबाव बच्चों की मानसिकता पर हावी हो सकता है। सहपाठियों से पीछे रह जाने या माता पिता की आशाओं को पूरी न कर पाने के डर से बच्चा तनाव में आ सकता है। ऐसे में अभिभावकों को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर बच्चे का बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है, जो माता पिता को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
CBSE Class 12 Result 2023: बच्चे का आया है बोर्ड परीक्षा परिणाम तो अभिभावक रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंता न करें
अभिभावकों को बच्चे को समझाना चाहिए कि परीक्षा परिणाम को लेकर अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसी दूसरे बच्चे की तुलना में अधिक या कम अंक आने से उनके करियर पर असर नहीं पड़ेगा। अन्य परीक्षा की तरह बोर्ड परीक्षा के परिणाम को भी सकारात्मकता से लेने की सलाह दें।
साथ का अहसास
बच्चा परीक्षा परिणाम को लेकर इसलिए भी दबाव में होता है कि इससे उसके माता पिता की आशाएं और सपने टूट सकते हैं। बच्चे पर माता पिता की आशाओं के दबाव को कम करें। उन्हें समझाएं कि अंक कम होंगे तो भी आप उनके साथ हैं। भविष्य में और अच्छा करने का प्रयास करेंगे। आप उनके परिणाम से संतुष्ट हैं।
तुलना न करें
अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करना गलत होता है। परीक्षा में मिले अंकों की तुलना दूसरे बच्चे के अंकों से न करें। बच्चे की मनोदशा को समझें और उन्हें समझाएं कि उनका करियर महज बोर्ड परीक्षा परिणाम पर ही निर्भर नहीं करता।
अकेला न छोड़ें
परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चा अगर अपने रिजल्ट से संतुष्ट न हो तो उसे अकेला न छोड़ें। अगर वह कमरे में अकेला रहता है तो उसके रूम का दरवाजा खुला रखें। रिजल्ट पर चर्चा न करें और बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करें।