जब कभी हम अपने भाई बहनों या साथियों के साथ मौज मस्ती करने के लिए गुदगुदी करते है तो हमें बहुत मजा आता है। यही काम हम अपने बच्चों को हंसाने के लिए भी करते है। बच्चों की प्यारी सी हंसी और खिलखिलाहट किसी का भी दिन खूबसूरत बना सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों के साथ खेलते समय और उसे हंसाने के लिए गुदगुदी करना बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक नवजात शिशु आपके गुदगुदी लगाने पर बहुत तेजी से हंसता है और हंसते हुए उसकी सांस फूलने लगती है तो ये उसके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। एक नवजात शिशु जो ठीक से बोल भी नहीं सकता। वो आपको नहीं बता सकता की उसे गुदगुदी पसंद है या नहीं। ऐसे में अगर आप बच्चे को गुदगुदी करेंगे तो उसके साथ अन्याय होगा क्योंकि ऐसा करने से उसे तकलीफ होती है और आपको लगता है कि आपका बच्चा खुश होकर हंस रहा है।
हंसाने के लिए बच्चों को गुदगुदी करना पड़ सकता है भारी, हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन