फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर सकती हैं ये चार चीजें, ध्यान देना जरूरी

Mon, 05 Apr 2021 01:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Apr 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
These things are not good for your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जब एक लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो उनकी जिंदगी का एक नया आगाज होता है। उनके आसपास प्यार होता है, प्यार भरी बातें होती हैं, मतलब सबकुछ अच्छा-अच्छा होता है। लेकिन समय के साथ कई बार खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में भी कई परेशानियां आने लगती हैं। पति-पत्नी का रिश्ता तक खराब होने की नौबत आ जाती है। ऐसे में कई बार कपल अलग-अलग रास्ता तय करने की सोचते हैं, लेकिन ये समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए कुछ ऐसी बातें हैं जो आपके शादीशुदा जीवन को नुकसान पहुंचा सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Trending Videos
These things are not good for your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

समस्या पर बात न करना

  • देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच कोई ऐसी समस्या होती है, जिस पर दोनों ही बात करने से बचते हैं। कपल इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेता है, जिसके कारण अंदर ही अंदर बातें काफी आगे निकल जाती है। लेकिन आपको समझना चाहिए कि चुप रहना इस समस्या का समाधान नहीं है। ऐसे में पति-पत्नी को इस पर बात करनी चाहिए और अपनी समस्या का समाधान निकालना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर इसका बुरा असर रिश्ते पर पड़ता है।
These things are not good for your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पूर्व प्रेमी का जिक्र करना

  • जब आप किसी के साथ शादी के रिश्ते में बंध जाते हैं, तो फिर आप पहले किसी के साथ रिलेशनशिप में थे, आपने उनके साथ कैसा समय बिताया आदि। इन सभी बातों और यादों को आपको पीछे छोड़ देना चाहिए। लेकिन कई लोगों को देखा जाता है कि वो कई बार गुस्से में पूर्व प्रेमी की तारीफ करने लगते हैं या फिर मजाक में अपने पार्टनर को चिढ़ाने के लिए पूर्व प्रेमी को उनसे बेहतर बताते हैं। लेकिन इसका असर भी आपके रिश्ते पर गलत पड़ सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things are not good for your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पीठ पीछे बुराई करना

  • दुनिया में शायद ही ऐसे कोई पति-पत्नी हो, जिनके बीच झगड़ न होते हों। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने घरवालों या अपने दोस्तों से अपने पति या पत्नी की बुराई करें। ऐसा करने से आपका रिश्ता तो कमजोर होता ही है और साथ ही लोग भी आपके रिश्ते का मजाक बनाते हैं। हर रिश्ता विश्वास पर टिका होता है, इसलिए आपको कभी भी दिक्कत हो तो आपस में बात करनी चाहिए न कि किसी से पीठ पीछे बुराई करनी चाहिए।
विज्ञापन
These things are not good for your happy married life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पुरानी बातें दोहराना

  • अक्सर देखा जाता है कि जब पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़े होते हैं, तो सालों पहले की बातें भी लेकर दोनों बैठ जाते हैं। ऐसे में जो झगड़ा जल्दी खत्म हो सकता था, वो काफी लंबा हो जाता है और बहस काफी बढ़ जाती है। लेकिन पति-पत्नी को समझना चाहिए कि पुरानी बातों को करके कुछ नहीं होने वाला। इससे आपको सिर्फ और सिर्फ समस्या ही होगी और इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed