फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैवाहिक जीवन में आने लगी है खटास, तो इन तरीकों से सुधर सकता है आपका रिश्ता

Tue, 09 Mar 2021 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 09 Mar 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
these are happy and romantic married life tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं जब किसी की शादी होती है, तो इसके बाद उनके दायित्व, उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। लेकिन क्या सारी शादियां लंबा समय बिता पाती हैं? शायद नहीं, कई बार देखा गया है कि कई वैवाहिक जीवन में कई तरह की खटास आने लगती है यानी रिश्ता बिगड़ने लगता है। ऐसे में आगे चलकर कई बार रिश्ता तक टूट जाता है। लेकिन अगर आपके शादीशुदा जीवन में किसी तरह की खटास आ गई है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे हो सकता है कि आपका रिश्ता सुधर जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

these are happy and romantic married life tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बातें साझा करें

  • कई बार इस चीज को देखा जाता है कि पति-पत्नी अपने दिल व मन की बात एक-दूसरे के साथ साझा नहीं करते है, और जब कभी किसी बात को लेकर अनबन होती है तो वो उस बात को बाहर निकालते हैं। इससे बात सुलझने की जगह पर उलझने लगती है। बातें शेयर करने से मन में किसी तरह की गलतफहमी नहीं रहती है, और इससे रिश्ते मजबूत होते हैं।
these are happy and romantic married life tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सम्मान जरूर करें

  • वो कहवात हैं न कि ताली एक हाथ से नहीं बजती। ठीक इसी तरह अगर आपको अपना रिश्ता बेहतर बनाना है, तो भी आपको दोनों यानी पति-पत्नी की जरूरत होती है। हमेशा आपको एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। न तो पति को पत्नी को और न ही पत्नी को पती को छोटा समझना चाहिए। कोशिश करें कि एक-दूसरे के दोस्त बनें, और कुछ भी हो जाए हमेशा एक-दूसरे को इज्जत दें और सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are happy and romantic married life tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भरोसा बनाए रखें

  • कई बार देखा जाता है कि पति-पत्नी के रिश्ते में भरोसा नहीं होता है, लेकिन हमें हमेशा ही एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। अगर आप अपने पति या पत्नी पर शक कर रहे हैं, तो इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए शक की जगह आपको भरोसा बनाए रखना चाहिए। अगर दोनों में से कोई भी कोई बात कहता है, तो उस पर भरोसा करें। इससे आपका रिश्ता बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
these are happy and romantic married life tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ते में गुस्से की जगह नहीं

  • रिश्ता चाहे भाई-बहन को हो या फिर पति-पत्नी का। गुस्सा तो किसी भी रिश्ते के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता है। कई बार देखा जाता है कि जब बच्चे ठीक से पढ़ते नहीं हैं या शैतानी करते हैं, घर में कुछ काम न हुआ हो आदि। तो पति अपनी पत्नियों पर गुस्सा करते हैं। वहीं, पत्नियां भी अपने पति पर कई अन्य बातों को लेकर गुस्सा करती हैं। लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए कि गुस्से की जगह पर हमें प्यार से बात करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed