रिश्तों में मिठास के लिए क्या चीज सबसे जरूरी होती है? इसे लेकर लंबे वक्त से स्टडी होती आ रही है। अब एक नया शोध सामने आया है जिसमें बताया गया है कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को मजबूत रखना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं तो प्यार के साथ छेड़छाड़ भी जरूरी है।
2 of 5
इस शोध में बताया गया है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ छेड़छाड़ करते हैं,
- फोटो : social media
इस शोध में बताया गया है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ छेड़छाड़ करते हैं, हंसी-मजाक करते हैं उनके रिश्ते बाकी लोगों के मुकाबले लंबें चलते हैं। ऐसे लोग अपने पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रहते हैं और उनके बीच मनमुटाव भी कम होते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे कपल्स लंबें वक्त तक एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
3 of 5
कान्सास यूनिवर्सिटी के असोसिएट प्रोफेसर जैफरी हॉल का कहना है
- फोटो : file photo
क्या कहता है शोध
कान्सास यूनिवर्सिटी के असोसिएट प्रोफेसर जैफरी हॉल का कहना है कि प्लेफुलनैस रोमांटिक कपल्स के बीच रिश्तों की ढोर को मजबूत करने का सबसे कारगर उपाय है। हंसी-मजाक और जोक्स शेयर करने से रिश्तों में मजबूती आती है और कपल्स के बीच प्यार भी बढ़ता है।
4 of 5
जैफरी और उनकी टीम ने 150,000 कपल्स पर इस स्टडी को किया
- फोटो : file photo
जैफरी और उनकी टीम ने 150,000 कपल्स पर इस स्टडी को किया और उसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे। उन्होंने अपने इस शोध में बताया कि ह्युमर रिश्तों को बनाए रखने के लिए कितना जरूरी है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि जोक्स मारने वाले सभी पार्टनर्स जरूरी नहीं है कि प्यार के मामले में लकी ही हों। लेकिन, हंसी-मजाक के जरिए आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।
5 of 5
शोधकर्ताओं का साफ कहना है कि एग्रेसिव सेंस ऑफ ह्युमर से बचें?
- फोटो : file photo
हालांकि, शोधकर्ताओं का साफ कहना है कि एग्रेसिव सेंस ऑफ ह्युमर से बचें? यह आपका खेल बिगाड़ सकता है और आपके रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते की ढोर को मजबूत करना है और लंबे वक्त तक साथ रहना हो तो प्यार के साथ ही छेड़छाड़ भी जरूरी है।