जब एक कपल के जीवन में बच्चे का प्रवेश होता है, तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। खुद के बारे में सोचने से पहले माता-पिता अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं, उनकी हर एक जरूरत का ध्यान रखते हैं, उनके अच्छे-बुरे के बारे में सोचते हैं आदि कई चीजों का ध्यान देते हैं। वहीं, जब बच्चा धीरे-धीरे बड़ा होता है तो फिर उसे स्कूल भेजने का समय भी आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब बच्चे को हम पहली बार स्कूल भेजते हैं, तो उसे कुछ बातों के बारे में बताना पड़ता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको वे बातें बताते हैं, जो आपको अपने बच्चों को बतानी चाहिए।
{"_id":"604df49b831f82669813bff1","slug":"teach-children-these-good-habits-while-going-to-school","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भेज रहे हैं स्कूल तो इन बातों का दें ध्यान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बच्चों को भेज रहे हैं स्कूल तो इन बातों का दें ध्यान, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
Sun, 14 Mar 2021 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परिचय देना सिखाएं
- जब बच्चा स्कूल जाता है, तो वहां उसके साथ उसके माता-पिता नहीं होते हैं। वहां बच्चा अकेला होता है, ऐसे में स्कूल के अध्यापक से लेकर वहां मौजूद सभी लोग बच्चे से उसका परिचय पूछते हैं। इसलिए आपको उसे उसके नाम, माता-पिता का नाम, घर का पता, उसकी रूचियों जैसी बातों के बारे में सीखाना चाहिए। ताकि बच्चा स्कूल में अपना परिचय अच्छे से दे पाएं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
अनजान व्यक्ति से रहें सावधान
- आपका बच्चा चाहे पहली बार स्कूल जाना शुरू कर रहा है या कई सालों से स्कूल जा रहा है, तब भी आपको उसे एक चीज हमेशा सिखानी चाहिए कि वो कभी अनजान लोगों से न मिलें, ऐसे लोगों से बात न करें और न ही उनके द्वारा दी गई चीज खाए आदि। बच्चे को आप बैड और गुड टच के बारे में सिखा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने बच्चे को खुद स्कूल से लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बड़ों का आदर करना सिखाएं
- बच्चा जब भी स्कूल जाता है, तो उसे सिखाएं कि उसे कैसे बड़ों का आदर करना है। बच्चे को बताएं कि जब भी आप किसी से बात करें तो आप करके बात करें, कोई आपकी मदद करता है तो आप उन्हें धन्यवाद कहें, किसी से कोई काम करने के लिए कह रहे हैं तो प्लीज का उपयोग करें, सभी के साथ घुल-मिलकर रहना सिखाएं आदि। ऐसा करके लोग बच्चे समेत उसके माता-पिता की तारीफ करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अच्छी आदतें सिखाएं
- जब बच्चा स्कूल जाने लगता है तो वो घर से बाहर निकलता है। ऐसे में उसकी अच्छी-बुरी आदतों का ध्यान हर कोई देता है। बच्चा जब स्कूल जाए तो उसे बताएं कि खाना खाने से पहले और बाद में अच्छी तरह से अपने हाथों और मुंह को धोएं, शौचालय जाने के बाद भी हाथों को अच्छे से धोएं, कैसे टॉयलेट सीट पर बैठना है, शौच करने के बाद फ्लश करना सिखाएं आदि। ये सब आदतें अच्छी आदतों में आती हैं।