फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: रिश्ते में ब्रेक लेना सही है या ये ब्रेकअप का संकेत? जानिए सच्चाई

Mon, 30 Jun 2025 04:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 30 Jun 2025 04:05 PM IST
सार

Relationship Tips: अगर ब्रेक समझदारी और स्पष्टता से लिया जाए तो ये रिश्ता और मजबूत बना सकता है। लेकिन अगर इसे बहाने या दूसरे विकल्प के लिए लिया जाए, तो यह ब्रेकअप का सीधा रास्ता बन सकता है। आइए जानते हैं, रिलेशनशिप में "ब्रेक" लेने के फायदे, नुकसान और सही तरीका।

विज्ञापन
Relationship Tips Taking a Break in Relationship Healthy Pros Cons and Expert Advice
रिश्ते में ब्रेक लेने के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe

Relationship Tips: प्यार के रिश्ते में सब कुछ हमेशा परियों की कहानी जैसा नहीं होता। कभी-कभी मनमुटाव, थकान या समझ की कमी उस मुकाम तक पहुंचा देती है जब कपल्स सोचने लगते हैं कि क्या हमें एक ब्रेक ले लेना चाहिए? लेकिन सवाल ये है कि क्या ब्रेक लेना सही है या फिर ये किसी ब्रेकअप की शुरुआत है? रिलेशनशिप में ब्रेक लेना गलत नहीं है, लेकिन इसका फैसला सोच-समझकर और सम्मानपूर्वक लेना चाहिए। अगर ब्रेक समझदारी और स्पष्टता से लिया जाए तो ये रिश्ता और मजबूत बना सकता है। लेकिन अगर इसे बहाने या दूसरे विकल्प के लिए लिया जाए, तो यह ब्रेकअप का सीधा रास्ता बन सकता है। आइए जानते हैं, रिलेशनशिप में "ब्रेक" लेने के फायदे, नुकसान और सही तरीका।


 

 

Relationship Tips Taking a Break in Relationship Healthy Pros Cons and Expert Advice
रिश्ते में ब्रेक लेने के फायदे और नुकसान - फोटो : pexel

रिश्ते में ब्रेक लेने के फायदे
 

  • रिश्ते में ब्रेक से आत्मविश्लेषण का वक्त मिलता है। यह समय दोनों पार्टनर्स को खुद पर सोचने का मौका देता है। वह इस वक्त का उपयोग करके ये विचार कर सकते हैं कि क्या वे एक-दूसरे के बिना खुश हैं? क्या रिश्ते में वापस लौटने की चाह है?
  • इस दौरान कपल भावनात्मक थकान से राहत पा सकते हैं। ब्रेक लगातार झगड़े या असहमतियों से पैदा हुई इमोशनल थकावट को दूर करने का तरीका हो सकता है।
  • ब्रेक का वक्त आपको रिश्ते की अहमियत समझने में मदद कर सकता है। दूरी कभी-कभी ये समझने में मदद करती है कि आप अपने पार्टनर को कितना मिस करते हैं या उसकी अहमियत क्या है।
Relationship Tips Taking a Break in Relationship Healthy Pros Cons and Expert Advice
रिश्ते में ब्रेक लेने के फायदे और नुकसान - फोटो : Pexel

रिश्ते में ब्रेक लेने का खतरा
 

  • इससे कपल के बीच गलतफहमी और भ्रम हो सकता है। अगर ब्रेक के नियम तय न किए जाएं तो पार्टनर को लगने लगता है कि दूसरा व्यक्ति धोखा दे रहा है या रिश्ता खत्म करना चाहता है।
  • ब्रेक लेने से कपल के बीच दूरी बढ़ सकती है। कुछ ब्रेक रिश्ते को बचाने की बजाय दूरी और अलगाव को बढ़ा देते हैं।
  • इस तरीके से बाहरी हस्तक्षेप होने का खतरा बढ़ जाता है। तीसरे व्यक्ति के आने की संभावना भी रहती है, जिससे रिश्ता और बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Taking a Break in Relationship Healthy Pros Cons and Expert Advice
रिश्ते में ब्रेक लेने के फायदे और नुकसान - फोटो : adobe

रिश्ते में ब्रेक ले रहे लोग रखें इन बातों का ध्यान 
 

  • अगर आप रिश्ते और पार्टनर से कुछ वक्त का ब्रेक लेना चाहते हैं तो कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें। 
  • ब्रेक लेने के लिए पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद करें। उन्हें बताएं कि आप ये ब्रेक क्यों चाहते हैं और इस दौरान क्या आपस में संपर्क रखना है या नहीं।
  • आपस में ब्रेक का समय तय कर लें। आप दोनों मिलकर यह तय करें कि रिश्ते में कितने दिन का ब्रेक होगा।
  • ध्यान रखें कि रिश्ते में ब्रेक और ब्रेकअप में फर्क है। इस दौरान किसी और  से रिश्ता न बनाएं और पार्टनर से इमानदारी रखें। 
  • वहीं ब्रेक के बाद एक सीधी बातचीत जरूर करें और तय करें कि आगे क्या करना है?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed