Relationship Tips: शादी तय होने के बाद लड़का या लड़की अपने जीवनसाथी और आने वाले भविष्य को लेकर चिंतित हो जाते हैं। खासकर जब कपल एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं, तो उनके मन में अपने होने वाले जीवनसाथी के लिए कई सवाल होते हैं। अरेंज मैरिज के मामले में अधिकतर ऐसा होता है कि कपल एक दूसरे को रिश्ता तय होने के बाद जानना शुरू करते हैं। सगाई से शादी के बीच का समय पार्टनर के लिए मन में उठे सवालों के जवाब को तलाशने का अच्छा मौका होता है।
Relationship Tips: शादी के बाद मंगेतर अच्छा साबित होगा या नहीं? ऐसे लगाएं पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगेतर की पसंद-नापसंद जानें
किसी अनजान शख्स के साथ पूरा जीवन बिताने के लिए जरूरी है कि आपको उनकी पसंद नापसंद पता हो। साथ ही क्या आप दोनों की पसंद में कुछ समानता है, ये जानकर आप पता लगा सकते हैं कि मंगेतर के साथ शादी करना कितना आसान या कठिन होने वाला है। अगर आप दोनों की कुछ हद तक पसंद मैच करती है तो साथ रहना आसान हो सकता है। वहीं अगर आप दोनों की नापसंद में कुछ विरोधाभास है, तो उसपर पहले से ही बात कर लें। जैसे, आप नॉनवेज खाने का शौक रखते हैं और मंगेतर वेजिटेरियन है, तो शादी के बाद आपकी पसंद पर इसका कितना असर होगा, ये पता लगा लें।
मंगेतर की सोच और व्यवहार जानें
मंगेतर और आपके विचारों में समानता जीवन आसान बना देगी। विचारों में बहुत अधिक विरोधाभास शादी के बाद विवाद की वजह बन सकता है। इसके अलावा उनका व्यवहार आपके प्रति, आपके परिवार, खुद के परिवार और अपने आसपास के लोगों के लिए कैसा है, ये पता लगाएं। क्या पार्टनर बहुत अधिक गुस्सैल है? क्या वह अपने आसपास के लोगों से अच्छे से बात करते हैं, क्या मंगेतर आपका सम्मान करते हैं? ये जानकर आप आसानी से तय कर पाएंगे कि शादी के बाद आपके पार्टनर अच्छे साबित हो सकते हैं या नहीं।
भविष्य को लेकर मंगेतर की योजना
शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों का भविष्य एक दूसरे से जुड़ जाता है। आपके पार्टनर की भविष्य की योजनाओं पर आप का भी जीवन निर्भर करता है। भविष्य की योजनाओं में मंगेतर का करियर, आपके करियर को लेकर उनके विचार भी शामिल हो सकते हैं। शादी के बाद पार्टनर परिवार के साथ रहना चाहता है या अलग, फैमिली प्लानिंग के बारे में जान लें।
क्या मंगेतर शादी से खुश हैं?
शादी से पहले मंगेतर से सबसे जरूरी सवाल पूछें कि क्या वह इस शादी से खुश हैं। क्या वह अपनी मर्जी से ये शादी कर रहे हैं? और शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं, ये जान लें। अरेंज मैरिज में कभी-कभी पार्टनर खुलकर शादी को लेकर अपनी पसंद और इच्छा जाहिर नहीं कर पाते हैं। इसलिए उनकी शादी को लेकर राय जानें।