फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहते हैं लंबा चले आपका प्यार का रिश्ता, तो जरूर ध्यान रखें ये चार बातें

Tue, 05 Oct 2021 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Oct 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
relationship tips four tips to protect a loving relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

जब हमारे प्यार के नए रिश्ते की शुरुआत होती है, तो हमें अपने पार्टनर और इस रिश्ते से काफी उम्मीदें होती हैं। दोनों पार्टनर एक-दूसरे से मिलते हैं, एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं और जब दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तब कहीं जाकर इस प्यार के रिश्ते की शुरुआत होती है। ये रिश्ता नाजुक डोरी से बंधा होता है, जरा सा भी इधर-उधर हुआ नहीं कि इस रिश्ते में दरार आने में भी समय नहीं लगता है। मतलब कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही टकरार भी इसी रिश्ते में होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके रिश्ते में दरार आने के पीछे क्या कारण है? आखिर आपका प्यार का रिश्ता लंबा क्यों नहीं चल रहा है? अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते को लंबा चला सकते हैं।

relationship tips four tips to protect a loving relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

समय देना जरूरी है

  • जब आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं, तो ऐसे में आप दोनों के बीच दूरियां पैदा होने लगती हैं और इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। इसलिए पार्टनर को समय देने से पहने कभी पीछे न हटें और अपने व्यस्त समय में से कुछ पल अपने पार्टनर के लिए जरूर निकालें।
relationship tips four tips to protect a loving relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

बातें कभी बंद न हो

  • ये बातें ही तो होती हैं, जो दोनों पार्टनर को प्यार की डोरी में बांधकर रखती है। इधर दोनों पार्टनर के बीच बातें बंद हुईं, तो उधर इसका बुरा असर रिश्ते पर पड़ने लगता है। दोनों पार्टनर को एक-दूसरे के साथ बैठकर एक-दूसरे की दिल की बातों को, परेशानियों को, खुशियों आदि को जानना चाहिए और ये सब एक-दूसरे से बातें करने से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
relationship tips four tips to protect a loving relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock

रोमांटिक पल साथ में बिताएं

  • हर किसी की अपने पार्टनर से ये उम्मीद होती है कि वो उसके साथ रोमांटिक पल बिताएं। लेकिन कई लोग ऐसा कुछ भी नहीं करते हैं, जिससे उनके पार्टनर को स्पेशल और रोमांटिक फील हो। आप इसके लिए घर पर या बाहर कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ में रोमांटिक पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
relationship tips four tips to protect a loving relationship
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Pixabay

अपने फैसलों से दूर न रखें

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो जो भी फैसला लेते हैं, वो खुद ही लेते हैं। मतलब वो अपने पार्टनर की सहमति लेना भी जरूरी नहीं समझते हैं और आपकी ये बात आपके पार्टनर को बुरा फील करा सकती है। आपके पार्टनर को लगेगा कि आप उनकी इज्जत नहीं करते हैं या उन्हें इस लायक नहीं समझते हैं कि वो आपके फैसलों में अपनी राय दे सके। इसलिए पार्टनर को फैसलों में जरूर शामिल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed