प्यार का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। जब भी कोई कपल इस रिश्ते में बंधता है, तब दोनों की कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दोनों पार्टनर एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हैं, दोनों एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहते हैं आदि। प्यार का रिश्ता तब तक अच्छे से आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक कि दोनों पार्टनर न चाहें। शुरुआत में ये रिश्ता बड़ा ही प्यार से भरा होता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बितने लगता है वैसे-वैसे इस रिश्ते में कई तरह की परेशानियां, अनबन और दरारें तक देखने को मिलती हैं। इनकी वजह से प्यार का रिश्ता टूटने में समय नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका प्यार का रिश्ता अच्छे से चले और किसी भी तरह की कोई अनबन या लड़ाई न हो, तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं। ऐसा करने से आपका प्यार का रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"6178ce4d41aa362aaa55080c","slug":"relationship-tips-four-tips-to-please-your-partner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में न होगी अनबन और न ही लड़ाई, बस इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिश्ते में न होगी अनबन और न ही लड़ाई, बस इन चार बातों का रखें हमेशा ध्यान
Wed, 27 Oct 2021 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
साथ रहना जरूरी
- पार्टनर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों एक-दूसरे को समय दें यानी साथ में रहें। जब भी समय मिलें, अपने पार्टनर संग प्यार के दो वक्त बिताएं। आप चाहें कितने भी व्यस्त क्यों न हो, लेकिन पार्टनर संग समय जरूर बिताएं।
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
परिवार संग समय बिताएं
- अपने पार्टनर के अलावा आपको अपने परिवार यानी अपने माता-पिता, अपने बच्चों और अपनी पत्नी के माता-पिता के साथ भी कभी-कभी समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से भी रिश्ते की डोर मजबूत होने में मदद मिलती है और प्यार का रिश्ता बेहतर तरीके से आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
बातें करें
- कई लोग अपने पार्टनर से बातें नहीं करते हैं। मतलब वो भले ही साथ में रहते हों, लेकिन एक दूसरे से संवाद नहीं करते हैं। इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है। अगर आप किसी बात को लेकर गुस्सा हैं, तो ये थोड़े समय के लिए ठीक है। लेकिन बाद में आपको अपने पार्टनर से बात जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : istock
डिनर पर जाएं
- घर का खाना खाना बेहद अच्छी बातें हैं, लेकिन आपको कभी-कभी तो अपने पार्टनर को कैंडल लाइट डिनर पर ले जाना चाहिए। जब भी वीकेंड में आपको समय मिले, तो आपको अपने पार्टनर को बाहर रोमांटिक डिनर पर लेकर जाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा।