फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: प्यार भरा तोहफा मिलने के बाद भी लोग हो जाते हैं निराश, जानिए इसके मुख्य कारण

Sat, 22 Mar 2025 05:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

ऐसा क्यों होता है कि जिस उपहार के आप इंतजार में होते हैं, उसे अपने प्रिय से प्राप्त करने के बाद निराश हो जाते हैं। यहां तोहफे मिलने पर भी निराश हो जाने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है। क्यों प्रिय का तोहफा आपके चेहरे पर असली मुस्कान और संतुष्टि नहीं ला पाता है।

विज्ञापन
Relationship Tips: 5 Reasons why Partner disappointed after receiving gift
तोहफा मिलने पर भी क्यों होती है निराशा - फोटो : freepik

Relationship Tips: तोहफे किसे पसंद नहीं होते, खासकर अगर तोहफा अपना प्रियमत दे तो उत्सुकता और दोगुनी हो जाती है। तोहफा प्यार और स्नेह का प्रतीक भी होता है। यह देने और लेने वाले दोनों को खुशी और संतुष्टि का बोध कराता है। लेकिन क्या उपहार प्राप्त करने के बाद भी कोई निराश हो सकता है?



हां कई बार आप तोहफे के नाम से ही उत्साहित हो जाते हैं लेकिन जब सच में आपका प्रिय आपके सामने एक तोहफा रख देता है तो आपके चेहरे पर निराशा और दुख के भाव आ जाते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में लोग अपने पार्टनर के समक्ष ये निराशा प्रकट नहीं करते और तोहफे को लेकर अपनी असल भावना को छुपा लेते हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है कि जिस उपहार के आप इंतजार में होते हैं, उसे अपने प्रिय से प्राप्त करने के बाद निराश हो जाते हैं। यहां तोहफे मिलने पर भी निराश हो जाने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है। क्यों प्रिय का तोहफा आपके चेहरे पर असली मुस्कान और संतुष्टि नहीं ला पाता है।

Relationship Tips: 5 Reasons why Partner disappointed after receiving gift
अपनों से अधिक अपेक्षा - फोटो : adobe

अपनों से अधिक अपेक्षा

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि उपहार के बारे में हमारी भावनाएं किस तरह की होती हैं, इसे आकार देने में अपेक्षाएं बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं और वे देने वाले व अवसर के आधार पर बदल भी सकती हैं। उदाहरण के लिए जब आपको दफ्तर में कोई साधारण तोहफा जैसे मग, पैन या ग्रीटिंग कार्ड मिले तो आपको वह अच्छा लगता है लेकिन जब कोई करीबी या आपका पति आपको जन्मदिन व किसी खास मौके पर तोहफा देता है तो उससे उम्मीदें अधिक होती हैं। अगर ऐसा शक्स आपको तोहफे में मग या कार्ड देता है तो निराशा होती है क्योंकि इसमें गहरे भावनात्मक संबंध का अभाव होता है।

Relationship Tips: 5 Reasons why Partner disappointed after receiving gift
पसंद और नापसंद - फोटो : adobe

पसंद और नापसंद

आपको तोहफे मिलते हैं लेकिन आप भी तोहफे देते हैं, अपने किसी प्रिय या खास को तोहफा देने के बाद आप यह विचार जरूर लाते होंगे कि क्या उन्हें आपका तोहफा पसंद आया होगा। आप अपने प्रिय के लिए तोहफे का चयन करते समय काफी सोचते हैं। उनकी पसंद और रूचि का ध्यान रखते हैं। वहीं जब आपको आपका प्रिय कोई तोहफा देता है तो आप ये उम्मीद रखते हैं कि वह भी आपकी पसंद, रूचि या जरूरत को ध्यान में रखकर ही तोहफा देंगे। लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो निराश हो जाते हैं और महसूस करते हैं कि आपके प्रिय को आपकी पसंद-नापसंद पता ही नहीं। 

 

Down Syndrome: बच्चों को 'अपंग' बना सकती है ये लाइलाज बीमारी, ऐसे लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips: 5 Reasons why Partner disappointed after receiving gift
मुड़ी-तुड़ी, अधूरी पैकिंग - फोटो : instagram

मुड़ी-तुड़ी, अधूरी पैकिंग

एक सर्वे के मुताबिक, जो लोग तोहफे की रैपिंग करने में कुशल हैं, उनके तोहफे की खराब पैकिंग देखकर निराश होने संभावना अधिक होती है। आप अपने पार्टनर के लिए तोहफे की खूबसूरत पैकिंग करती हैं लेकिन जब आपको एक ऐसा तोहफा मिलता है, जिसकी पैकिंग अधूरी, मुड़ी-तुड़ी या पुरानी सी दिख रही है तो आपका उत्साह खत्म हो जाता है। वह चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाला तोहफा खूबसूरत हो । यह एक प्रकार से मानसिकता से जुड़ी भावना है। खराब रैपिंग वाले तोहफा मिलता है तो इसे तोहफा न देने की इच्छा, लापरवाही और अन्य पहलुओं से आंका जाता है।  

सर्वेक्षण के मुताबिक, उपहार मिलने पर सबसे पहले लोगों की नजर तोहफे के आकार पर जाती हैं, 17 फीसदी लोग रैपिंग पेपर के रंग और पैटर्न पर गौर करते हैं और 14 फीसदी लोग इस बात पर ध्यान देते हैं कि इसे कितनी सफाई से रैप किया गया है। 

विज्ञापन
Relationship Tips: 5 Reasons why Partner disappointed after receiving gift
बखूबी छुपाते हैं निराशा - फोटो : freepik

बखूबी छुपाते हैं निराशा

तोहफे पर नाखुशी और निराशा होना सामान्य है लेकिन अधिकतर लोग इसे तोहफा देने वाले के सामने जाहिर नहीं करते हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, 56 फीसदी महिला-पुरुष निराशा को बड़ी कुशलता से छिपा लेते हैं। वहीं 57 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अब वह इस कला में माहिर हो चुके हैं। हालांकि तोहफा प्राप्त करने वाले की खुशी या निराशा का पता लगाना इतना मुश्किल भी नहीं होता है।

अध्ययन बताते हैं कि इसे जानने के भी कई संकेत हैं कि उन्हें तोहफा पसंद नहीं आया। गिफ्ट देख कर प्राप्तकर्ता का गिफ्ट देने वाले से आंखें न मिलाना असंतुष्टि का सबसे स्पष्ट संकेत है। इसके  अलावा 20 फीसदी लोग नकली मुस्कान देते हैं। 15 प्रतिशत के लहजे में परिवर्तन आ जाता है। वहीं अन्य 16 फीसदी लोग तोहफे की खासियत गिनवाने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में गिफ्ट प्राप्त करने वाला इसे देखकर तुरंत साइड में रख देता है। वह खुशी दिखाने के लिए मुस्कुराते तो हैं लेकिन उत्साह नहीं दिखाते। कई लोग तो औपचारिक धन्यवाद देते हैं और अधिक प्रतिक्रिया नहीं दिखाते।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed