{"_id":"5d513a678ebc3e6cd9048026","slug":"reasons-why-you-should-give-your-partner-a-chance-to-miss-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव लाइफ को बनाना है रोमांटिक तो पार्टनर को दें ये मौका","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लव लाइफ को बनाना है रोमांटिक तो पार्टनर को दें ये मौका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आप अपने पार्टनर के साथ कितना वक्त बिताती हैं यह बात कोई मायने नहीं रखती अगर आप उसे खुद को मिस करने का मौका नहीं देती। दरअसल, किसी भी रिश्ते में अपने पार्टनर को खुद को मिस करने का मौका देना चाहिए ताकि आपके बीच का प्यार और ज्यादा मजबूत हो सकें। कहते भी हैं कि दूरी में ही प्यार बढ़ता है और हमें एक-दूसरे की सबसे ज्यादा याद आती है और अहमियत का पता चलता है।
2 of 4
relationship
आप जब बहुत दिनों बाद अपने पार्टनर से मिलते हैं तो आपके बीच का रोमांस बना रहता है। आप अपने पार्टनर के प्रति बेहद आकर्षण और प्यार महसूस करते हैं। ये ही वजह है कि आपको रिलेशनशिप के बीच-बीच में पार्टनर को मिस करने का मौका देना चाहिए। इससे आपको अच्छा भी लगेगा और लव राइफ ज्यादा रोमांटिक भी होगी।
3 of 4
relationship
- फोटो : file photo
जब आप अपने पार्टनर से लंबे वक्त बाद मिलती हैं तो खूब बातें होती हैं और आप उन क्षणों को खास बनाने की कोशिश में जुटे रहते हैं। दरअसल लंबे वक्त तक साथ रहने की वजह से हम एक-दूसरे को कई बार ज्यादा सीरियस नहीं लेते हैं। ऐसे में पार्टनर का दिल भी दुखा बैठते हैं। जब आप लंबे दिनों बाद मिलते हैं तो आपके बीच का आकर्षण और प्यार बना रहता है और लव लाइफ में रोमांस भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
relationship tips
आप जब लंबे वक्त बाद एक-दूसरे से मिलते हैं तो आपके पास बहुत कुछ कहने और आपके पार्टनर के पास बहुत कुछ सुनने के लिए होता है। ऐसे में आप काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रोमांटिक शाम गुजार सकते हैं। हालांकि पार्टनर को मिस करने का मौका देने का मतलब यह नहीं है कि आप हर बार ऐसा करें और इस वजह से उससे दूर रहें। आपको कभी-कभी अपने पार्टनर को ऐसा मौका देना चाहिए अगर आप हर बार ऐसा करेंगे तो आपके रिलेशनशिप में दिक्कत पैदा हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।