रक्षाबंधन का त्योहार मात्र कलाई पर बांधे गए धागे तक सीमित नहीं है। इस दिन का बहुत महत्व है क्योंकि बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुखी और लंबे जीवन की कामना करती है। वहीं, भाई भी अपने बहन की रक्षा करने का वादा करता है। इस खास मौके पर आज हम आपको राजनीति और बालीवुड के कुछ भाई- बहनों के बारे में बताने जा रहें हैं । आइए जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहनों के बारे में जो सालों से उनको राखी बांध रही हैं।
राजनीति से लेकर बॉलीवुड के वो सितारें जिनकी बहनों के बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा
पीएम मोदी
पाकिस्तानी मूल की महिला कमर मोहसिन शेख सालों से पीएम मोदी को राखी बांध रही हैं। शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ है लेकिन वह खुद को हिंदुस्तानी ही मानती हैं। उनका कहना है कि वह दिल से भारतीय हैं और भारत में रहने पर उन्हें गर्व है। अपने एक इंटरव्यू में शेख ने बताया था कि, शादी के बाद जब वह भारत आ गईं तो उन्हें अपने मायके की बहुत याद आती थी। शेख के भारत में ज्यादा रिश्तेदार नहीं थे। जिस समय वह मोदी जी से मिली वह संघ के कार्यकर्ता थे। काम के सिलसिले में दोनों का एक दूसरे से मिलना- जुलना होता रहता था। एक बार राखी के दिन वह मोदी से मिली तो उन्होंने उन्हें राखी बांधने के लिए पूछा तो मोदी जी ने खुशी से अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें राखी बांध दी।
शत्रुघन सिन्हा
अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघन सिन्हा पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल मोहम्मद जियाउल हक की बेटी जेन जिया से राखी बंधवाते हैं। जेन शत्रुघन सिन्हा की मुंहबोली बहन है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तमाम-उतार चढ़ावों के बावजूद दोनों 25 साल से एक-दूसरे के साथ भाई-बहन का रिश्ता निभा रहे हैं। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब पाकिस्तान के दौरे पर गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल शत्रुघन सिन्हा भाजपा नेताओं यशवंत सिन्हा, सैयद शहनवाज हुसैन और एनसीपी नेता सुप्रीया सुले के साथ जिया के घर पहुंचे थे।
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे भाई हैं जो अपनी बहनों पर जान छिड़कते हैं। सलमान खाने की दो बहने हैं अर्पिता और अलवीरा हैं। दोनों ही अपने भाई के बेहद करीब है। वह अपनी बहनों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनके लिए अपनी बहनें ही सब कुछ हैं।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान फिल्म डायरेक्टर साजिद खान को राखी बांधती है। शाहरुख और फराह काफी अच्छे मित्र हैं और इसी वजह से फराह के भाई साजिद और गौरी खान के बीच भी काफी गहरा रिश्ता है।