फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल पर टॉप सर्च पर छाई रहीं कुमारस्वामी की 27 साल छोटी पत्नी, अब संबंधों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 22 May 2018 07:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
radhika kumaraswamy and hd kumaraswamy no longer relationship
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

कर्नाटक चुनाव के बाद मचे सियासी घमासान के बीच जेडीएस नेता और भावी सीएम एचडी कुमारस्वामी की पत्नी व कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका अचानक चर्चा में आ गईं और गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रहीं। दरअसल दोनों के बीच उम्र का करीब 27 साल का फासला है। कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। इस वजह से भी यूजर्स राधिका के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन अब एक अंग्रेजी अखबार ने दोनों के रिश्तों पर बड़ा खुलासा किया है। 

radhika kumaraswamy and hd kumaraswamy no longer relationship
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद एचडी कुमारस्वामी और राधिका लगभग दो साल पहले अलग हो गए। खबरों के मुताबिक कुमारस्वामी ने राधिका से 2006 में शादी की थी लेकिन कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर पर शादी को नहीं स्वीकारा हालांकि 2010 में राधिका ने शादी की बात कबूल की थी। बता दें कि दोनों की एक बेटी भी है।

radhika kumaraswamy and hd kumaraswamy no longer relationship
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

टेलीग्राफ के मुताबिक, फिल्म चैम्बर से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राधिका इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हैं। वहीं कुमारस्वामी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। अखबार ने कहा है कि राधिका के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान कुमारस्वामी नए और पुराने घर के बीच अपना वक्त बांटा करते थे लेकिन अब उन्होंने राधिका के साथ रहना बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
radhika kumaraswamy and hd kumaraswamy no longer relationship
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

गौरतलब है कि राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी है। राधिका को 14 साल की उम्र में रतन कुमार से प्यार हो गया था और दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। खबरों की मानें तो राधिका के पिता देवराज को डर था कि उनकी बेटी का फिल्मी करियर बर्बाद हो जाएगा और वो इस शादी से खुश भी नहीं थे इसलिए उन्होंने रतन के खिलाफ केस कर दिया था। साल 2002 में ही रतन की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
radhika kumaraswamy and hd kumaraswamy no longer relationship
एचडी कुमारस्वामी-राधिका

वहीं कुमारस्वामी की भी ये दूसरी शादी है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उन्होंने पहली शादी 1986 में अनिता से की और दूसरी शादी 2006 में एक्ट्रेस राधिका से की। एक साथ दो शादियां हिन्दू विवाह कानून के मुताबिक अवैध हैं। इसको लेकर हाई कोर्ट में भी मामला गया था लेकिन कोर्ट ने ये कहते हुए केस खारिज कर दिया कि कुमारस्वामी की शादी के पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed