फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Propose Day 2024: पार्टनर से करना है प्यार का इजहार, ये तरीके आएंगे बहुत काम

Thu, 08 Feb 2024 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Feb 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
propose day 2024 how to propose girlfriend Or boyfriend
प्रपोज करने के टिप्स - फोटो : Istock

Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। ये दिन प्यार के इजहार का दिन है। वैसे तो प्यार का इजहार करने के लिए किसी दिन की जरूरत नहीं लेकिन प्रपोज डे वह मौका होता है जब आप अपने प्रिय से इशारों में आई लव यू कहते हैं और वह इस इशारे को समझ कर आपके प्रस्ताव का जवाब देते हैं। ये वो मौका होता है कि आपके प्रस्ताव पर सामने वाला सकारात्मक जवाब दे सकता है। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो आप भी इस दिन का फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

propose day 2024 how to propose girlfriend Or boyfriend
couple - फोटो : istock

किसी खास जगह पर ले जाएं

प्यार के इजहार के लिए अपने क्रश या दोस्त को किसी खास जगह पर ले जा सकते हैं। रोमांटिक माहौल क्रश को इम्प्रेस करेगा और आपके प्रेम प्रस्ताव को हामी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। अगर आपकी प्रेम कहानी आगे बढ़ेगी तो आपके जीवन भर के लिए एक खूबसूरत याद बन जाएगी।

propose day 2024 how to propose girlfriend Or boyfriend
गुलाब के रंगों का मतलब - फोटो : Istock

फूलों से करें इजहार

इजहार का एक बेहतरीन तरीका फूल हो सकते हैं। अलग-अलग तरह के रंगों के फूल अलग भावनाओं को जाहिर करते हैं। गुलाब के फूलों के अलावा ट्यूलिप, लिली, डेजी आदि भी आपके साथी को पसंद आएंगे। उन्हें तोहफे में फूल देकर दिल की बात कहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
propose day 2024 how to propose girlfriend Or boyfriend
candle light dinner - फोटो : istock

डिनर पर ले जाएं 

डिनर एक रोमांटिक माहौल बनाता है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ लजीज खाने का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही अच्छा वक्त बिता सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा जगह पर उनकी पसंद का खाना खाने जा सकते हैं या फिर घर पर ही खाना आर्डर भी कर सकते हैं। कैंडिल लाइट डिनर काफी रोमांटिक माना जाता है।

विज्ञापन
propose day 2024 how to propose girlfriend Or boyfriend
गिफ्ट - फोटो : Istock

पसंदीदा तोहफे देकर करें प्रपोज

प्रेम का प्रस्ताव साथी को किसी तोहफे के साथ दे सकते हैं। उनकी पसंद की कोई चीज या उनके लिए आपके प्यार को जाहिर करने वाला कोई तोहफा देकर उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। आप दोनों की संग में वीडियो, फोटो एल्बम या उनकी पसंद की कोई चीज देकर इजहार ए मोहब्बत करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed