Baby Names: नाम केवल पहचान का माध्यम नहीं होता, बल्कि वह बच्चे के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और भविष्य को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ अक्षर ऐसे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम के बच्चों का व्यक्तित्व सरल और प्रभावशाली होता है। तीन अक्षर ऐसे हैं, जिनसे शुरू होने वाले नाम के बच्चे अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा करते हैं। वह अपने माता-पिता के लिए श्रवण कुमार जैसा व्यक्तित्व और व्यवहार रखते हैं। ये तीन अक्षर हैं, अंग्रेजी भाषा का B, P और S. अगर आपके बच्चे का नाम B, P या S से शुरू होता है तो जानिए क्या कहते हैं इन नामों के पीछे छिपे संकेत और क्यों ये बच्चे अपने माता पिता का गौरव बढ़ाते हैं।
Baby Names: कमाल की पर्सनैलिटी के मालिक होते हैं इन अक्षरों से शुरू होने वाले नामों से बच्चे
Baby name meanings and personality traits: इन तीन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होने के साथ ही नए आइडियाज से भरे हुए होते हैं। वह पढ़ाई, कला और खेल समेत हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हैं। साथ ही दूसरों की मदद करने वाले और सकारात्मक सोच वाले होते हैं।
ब अक्षर से नाम
ब अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग अपने माता-पिता की हर इच्छा पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कहते हैं। ब अक्षर से जिन बच्चों का नाम होता है, वह बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने लिए प्लान बनाते हैं। साथ ही हर किसी का आदर और सम्मान करते हैं। ब अक्षर वाले ज्ञानवान और तेज दिमाग होने के साथ आकर्षक और जमीन से जुड़े हुए होते हैं।
प अक्षर से नाम
जिन बच्चों का नाम प से शुरू होता है, वह मेहनती और भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे बच्चे अपने माता पिता के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। प अक्षर के नाम वाले बच्चे अपने टैलेंट से परिवार का नाम रोशन करते हैं। प अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग दोस्ताना व्यक्तित्व ररखते हैं। ऐसे लोग शांत, प्रिय, स्नेही, समझदार और भरोसेमंद होते हैं।
स अक्षर से नाम
जिन बच्चों का नाम अंग्रेजी के S अक्षर से शुरू होता है, उनको अपने परिवार का बहुत समर्थन मिलता है। इसके कारण वह हर काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। S नाम के लोग जिस काम को ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। स अक्षर से शुरू होने वाले नाम के बच्चे शांत और समझदार होते हैं। जिन बच्चों के नाम में Shri -श्री लगता है, वह भाग्यशाली और उनका जीवन शुभ माना जाता है। वहीं S नाम के अधिकतर लोगों को व्यक्तित्व नेतृत्व करने वाला भी होता है।
S अक्षर से नाम की सूची
श्वेत
स्वास्तिक
शंशाक
सम्यक
शुभ
श्रेता
शांभवी
सुरुचि
श्रुति
सागरिका