बच्चों का ख्याल रखना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो उनको खाना खिलाने से लेकर उनको कपड़े पहनाने और उनको सुलाने तक की जिम्मेदारी माता-पिता बड़े अच्छे से निभाते हैं। वहीं, आप बच्चों को जैसी परवरिश देते हैं, बच्चे वैसा ही सीखते हैं। अगर आप बच्चों के सामने लड़ाई करेंगे, उन्हें बुरा-भला कहेंगे या हर वक्त उन्हें डांटते ही रहेंगे आदि। तो ऐसे में बच्चों को कई बार इन चीजों की आदत पड़ जाती है। इसलिए कई बार अलग तरीके से काम लेना पड़ता है, लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो माता-पिता को अपने बच्चों के सामने कभी नहीं बोलनी चाहिए। वरना बच्चों पर इसका गलत असर पड़ सकता है और साथ ही आपका बच्चों संग रिश्ता भी खराब हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"657408e331c12299760344ff","slug":"parenting-tips-what-things-should-parents-not-tell-their-children-2023-12-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माता-पिता बच्चों को कभी न कहें ये चार बातें, वरना रिश्ता हो सकता है खराब","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
माता-पिता बच्चों को कभी न कहें ये चार बातें, वरना रिश्ता हो सकता है खराब
Sat, 09 Dec 2023 02:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को किन बातों को नहीं कहना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को किन बातों को नहीं कहना चाहिए?
- फोटो : istock
कभी न कहें बच्चों से ये बातें:-
नंबर 1
- बच्चों को भूलकर भी कभी ऐसा न कहें कि घर छोड़कर चले जाओ। अगर आप ऐसा कहते हैं तो बच्चों पर इसका गलत असर पड़ सकता है और आपके द्वारा गुस्से में कही बात को वो कभी सच में दिल से लगा सकते हैं और इसका नतीजा बुरा हो सकता है।
बच्चों को किन बातों को नहीं कहना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अपने बच्चों की तुलना कभी भी दूसरों के बच्चों से न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप अपने बच्चों का आत्मविश्वास कम करते हैं। हर बच्चा एक-दूसरे से अलग होता है, उसके सोचने की शक्ति, समझने की शक्ति, पढ़ने का तरीका आदि। सभी कुछ अलग होता है इसलिए कभी भी तुलना करने की जगह उन्हें सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को किन बातों को नहीं कहना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपने देखा होगा कि कई बच्चे किसी भी काम को तुरंत कर देते हैं, लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो हम काम को धीरे-धीरे करते हैं। ऐसे में गलती से भी अपने बच्चे को ये न कहें कि तुम बेहद स्लो हो या उसे इस बातो को लेकर ताने न मारे। दरअसल, एक व्यस्क और बच्चे की क्षमता और काम करने का तरीका पूरी तरह अलग होता है।
विज्ञापन
बच्चों को किन बातों को नहीं कहना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- कई बार माता-पिता बच्चों पर इतना गुस्सा कर बैठते हैं कि वो खुद ही भूल जाते हैं कि जिन्हें आप डांट रहे हैं, वो आपके बच्चे हैं। ऐसे में कई माता-पिता तो बच्चों को कुछ ऐसा बोल पड़ते हैं, जिससे बच्चे पर गलत असर पड़ सकता है। इसी में से एक है कि काश तुम हमारे बच्चे न होते या भगवान हमें तुम्हारा जैसा बच्चा न देता आदि। पर ध्यान दें कि गलती से भी बच्चे को ऐसा न बोलें।