फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: नाबालिग बच्चा करे प्यार-मोहब्बत की बातें तो माता-पिता को करना चाहिए ये काम

Sun, 08 Jun 2025 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Jun 2025 10:48 AM IST
सार

Parenting Tips: यदि आपका बच्चा भी प्यार-मोहब्बत की बातें करता है, तो माता-पिता को उनपर गुस्सा करने की जगह उनसे बात करनी चाहिए। यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Parenting Tips What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love Know Expert Advice
नाबालिग बच्चा करे प्यार-मोहब्बत की बातें तो माता-पिता को करना चाहिए ये काम - फोटो : Adobe stock

What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love: एक उम्र में आते-आते बच्चों के दिमाग में तमाम तरह के सवाल उठने लगते हैं। खासतौर पर जैसे-जैसे बच्चे टीनएज उम्र की तरफ बढ़ते हैं, वैसे -वैसे उन्हें फिजिकल और मेंटल चेंजेज से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में वो प्यार की तरफ भी अट्रैक्ट होते हैं।



इस दौरान माता-पिता को घबराने या गुस्सा करने की बजाय समझदारी से पेश आना चाहिए। ये उम्र भावनात्मक विकास का एक सामान्य हिस्सा है। इस दौरान पैरेंट्स को जिन बातों के बारे में ध्यान रखना चाहिए, हम आपको यहां उसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Parenting Tips What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love Know Expert Advice
शांत रहें और तुरंत रिएक्ट न करें - फोटो : Adobe stock
शांत रहें और तुरंत रिएक्ट न करें

यदि आपने अपने बच्चे को प्यार-मोहब्बत की बातें करते सुना है तो तुरंत रिएक्ट न करें। पहले अपने बच्चे की बातों को अच्छ तरह से सुनें। बच्चे ने अगर आपसे कुछ शेयर किया है, तो यह विश्वास की निशानी है। यदि आप तुरंत गुस्से में कुछ प्रतिक्रिया देते हैं तो हो सकता है, भविष्य में वो आपसे कभी कुछ साझा न करे।

 
Parenting Tips What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love Know Expert Advice
बनाएं दोस्ती का रिश्ता - फोटो : freepik.com
बनाएं दोस्ती का रिश्ता

यदि आपका बच्चा प्यार-मोहब्बत की बातें कर रहा है, तो उसपर एकदम से बरसने की जगह उससे दोस्ती का रिश्ता बनाएं। जब ये रिश्ता मजबूत हो जाएगा तो आपका बच्चा आपसे खुलकर बात कर सकेगा।दोस्ती होने के बााद आप गलत दिशा में जाने से पहले उसे गाइड कर सकेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love Know Expert Advice
अब करें बात - फोटो : freepik.com
अब करें बात

दोस्ती का रिश्ता बनाने के बाद अपने बच्चे से बात करें। पहले उसकी बात को ध्यान से सुनें। उससे प्यार से पूछें कि वो क्या महसूस कर रहा है। कई बार बच्चों को आकर्षण ही प्यार लगता है। ऐसे में उन्हें आकर्षण और प्यार में फर्क समझाएं। उन्हें प्यार का मतलब समझाएं। 

 
विज्ञापन
Parenting Tips What Should Parents Do If Minor Child Talks About Love Know Expert Advice
उनकी प्राथमिकता गिनाएं - फोटो : freepik.com
उनकी प्राथमिकता गिनाएं

बात करते-करते उन्हें ये बताएं कि प्यार की एक उम्र होती है और अभी फिलहाल उनके लिए आत्म-सम्मान, पढ़ाई और खुद की सेहत सबसे पहले हैं। इसके साथ-साथ फिजिकल बॉन्डिंग की सीमाएं और इंटरनेट से जुड़ी सावधानियां भी बताएं, ताकि कोई आपके बच्चे का फायदा न उठा सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed