फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों पर कभी न डालें ये जिम्मेदारियां, हो सकता है भारी नुकसान

Sun, 06 Nov 2022 05:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Never Leave These Responsibility To Your Kids in Hindi
बच्चे को न दें ये जिम्मेदार - फोटो : istock

Parenting Tips: बच्चों को जिम्मेदार और समझदार बनाने के लिए उन पर जिम्मेदारियां देना जरूरी होता है। जब आप बच्चों को कोई काम बताते हैं तो वह परिस्थितियों के अनुरूप उस काम को करते हैं और जिम्मेदार बनते हैं। ऐसे में बच्चे उम्र से पहले समझदार होने लगते हैं। भविष्य में जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए बच्चों को तैयार करने का यह एक अच्छा तरीका है। लेकिन माता पिता बच्चे को समझदार बनाने के चक्कर में कई बार ऐसी जिम्मेदारियां उनके ऊपर डाल देते हैं, जो बच्चे पर दबाव बनाने लगती हैं। इसलिए हर अभिभावक को पता होना चाहिए कि बच्चे को कौन सा काम देना है और किन जिम्मेदारियों से दूर रखना है। यहां अभिभावकों को बताया जा रहा है कि आपके बच्चे कितने भी समझदार क्यों न हों, उनपर कुछ जिम्मेदारियां कभी न डालें।

Parenting Tips Never Leave These Responsibility To Your Kids in Hindi
बच्चे को न दें ये जिम्मेदार - फोटो : pixabay

अकेले रहने की जिम्मेदारी

बच्चा कम उम्र में ही समझदार हो जाए तो भी कोशिश करें कि बच्चे को घर पर कभी अकेला न छोड़े। माता पिता जब बच्चे को घर पर अकेला छोड़ते हैं, तो उनकी सुरक्षा के साथ ही मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। इसलिए बच्चों के भरोसे घर पर कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।

Parenting Tips Never Leave These Responsibility To Your Kids in Hindi
बच्चे को न दें ये जिम्मेदार - फोटो : istock

पैसों की जिम्मेदारी

बच्चा कितना भी समझदार क्यों न हो, उम्र से पहले उसे पैसे रखने की जिम्मेदारी न दें। बच्चे का मन कोमल होता है। अगर आप बच्चों के पास घर के पैसे रखवाते हैं तो हो सकता है कि कोई उन्हें अपनी बातों में बहका लें या वह गलत राह पर चले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Never Leave These Responsibility To Your Kids in Hindi
बच्चे को न दें ये जिम्मेदार - फोटो : istock

छोटे बच्चों की जिम्मेदारी

अक्सर परिवार के बड़े बच्चे अपने छोटे भाई बहनों को खिलाते हैं। लेकिन छोटे भाई बहन की जिम्मेदारी उन पर कभी न डालें। दूध पीने वाले नन्हे बच्चों को बड़े बच्चों के सहारे न छोड़ें।

विज्ञापन
Parenting Tips Never Leave These Responsibility To Your Kids in Hindi
बच्चे को न दें ये जिम्मेदार - फोटो : Istock

रसोई की जिम्मेदारी

बच्चे को कभी भी रसोई की जिम्मेदारी न दें। कई बार बच्चे रसोई का काम करने की जिद करते हैं। खाना बनाना चाहते हैं लेकिन आपको उन्हें रसोई में नहीं जाने देना चाहिए। अकेले किचन में न छोड़ें और हमेशा इस मामले में उनकी निगरानी करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed