New Year 2023 Tips to Surprise Your Partner: प्रेमी युगल या शादीशुदा कपल को हर मौके को खास बनाना आना चाहिए। रिश्ते में प्यार और उत्साह को बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों में खुशियां ढूंढना चाहिए। नया साल 2023 आ गया है। नए साल के मौके पर लोग अपने परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ वक्त बिताते हैं और पार्टी व सफर पर जाते हैं। नए साल की शुरुआत खूबसूरत तरीके से करने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को भी वक्त दें। उनके लिए कुछ खास करें। इससे पार्टनर खुश होता है और रिश्ते में मिठास बनी रहती है। वैसे तो नए साल पर आप उनके साथ घूमने जा सकते हैं या पार्टी कर सकते हैं लेकिन पार्टनर को ज्यादा प्रभावित करने के लिए उन्हें सरप्राइज दें। मोहब्बत में सरप्राइज करना आम बात है। लोगों को अगर अपने पार्टनर से किसी सरप्राइज की उम्मीद भी रहती है। अगली स्लाइड्स में जानिए पार्टनर के साथ नया साल खास बनाने के लिए उन्हें क्या सरप्राइज दे सकते हैं आप।
New Year 2023: नए साल पर पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए अपनाएं ये तरीके, खुश हो जाएगा साथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम संदेश दें
अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो उनके लिए कुछ खास करें। इसके लिए आप उनके लिए अलग अलग कई प्रेम संदेश छोड़ सकते हैं। उनके अलार्म बेल को प्रेम संदेश में बदल सकते हैं। सुबह की शुरुआत ही आपके प्रेमपूर्ण मैसेज से होगी। पार्टनर के तकिया के पास कागज पर हाथ से लिखा संदेश छोड़ सकते हैं। उनके लंच बॉक्स में संदेश रख सकते हैं। पर्स या पैंट की जेब में संदेश लिख कर छोड़ सकते हैं। इस तरह के मैसेज पार्टनर को भी उत्साहित कर सकते हैं। मैसेज में आप अपने दिल की बात, उनकी याद आने का जिक्र, उनके लिए कुछ सुझाव लिखकर छोड़ सकते हैं।
प्यार का इजहार करें
रिश्ते में इजहार जरूरी होता है। अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो समय समय पर पार्टनर से प्यार का इजहार करना चाहिए। प्रेम के तीन बोल साथी को खुशी देते हैं। नए साल पर भी अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। उन्हें बता सकते हैं कि वह आपके जीवन में क्या महत्व रखते हैं। आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इसके लिए आप कुछ खास तरीकों का सहारा ले सकते हैं। जैसे उनके और आपके फोटो या क्लिप का वीडियो बना सकते हैं। कार्ड पर इजहार ए मोहब्बत लिख सकते हैं।
कुछ खास बनाएं
साथी के लिए नए साल की सुबह खास बनाना चाहते हैं तो उनकी पसंदीदा डिश अपने हाथों से तैयार कर सकते हैं। पार्टनर के लिए खाने की कोई लजीज चीज बनाएंगे तो उनको भी खुशी होगी। शादीशुदा हैं या लिव इन में रहते हैं तो नए साल पर मिलकर एक साथ खाना बना सकते हैं। केक या कुछ मीठा तैयार कर सकते हैं। यह आपके रिश्ते में अधिक मिठास लाएगा।
तोहफा छू ले दिल
लोग अक्सर अपने पार्टनर को तोहफे देते रहते हैं लेकिन नए साल पर कुछ ऐसा दें जो उनके दिल को छू जाए। कई ऐसी बातें होती हैं, जो पार्टनर को पसंद नहीं होती, तो नए साल पर उन्हें वादा कर सकते हैं कि आप अपनी इस आदत को बदलने की कोशिश करेंगे। रिश्ते को बिगाड़ने वाली चीजों को एक दूसरे के बीच में नहीं आने देंगे। इसके अलावा उन्हें फोटो फ्रेम, वॉलेट में आप दोनों की तस्वीर रखकर दे सकते हैं। कमरे की नए तरीके से डेकोरेशन आदि करके भी उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं।