New Year 2023 Resolution Ideas For Children: नए साल का स्वागत लोग नई उम्मीदों व आशाओं से करते हैं। लोगों की उम्मीद होती है कि आने वाला साल खुशियों से भरा होगा। हालांकि साल की बेहतर बनाने के लिए कुछ प्रयास आपको खुद भी करने पड़ते हैं। इसीलिए नए साल की शुरुआत में कुछ संकल्प लेना का चलन है। यह संकल्प लोगों को नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। जीवन में बदलाव लाने और कुछ अच्छा हासिल करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करते हुए फैसले लेते हैं। साल भर अपने लिए फैसले पर अडिग चलने के लिए संकल्प लेते हैं। नए साल के संकल्प केवल कपल या बड़े उम्र के लोग ही नहीं ले सकते, बल्कि इस तरह के संकल्प बच्चों को भी लेने चाहिए। माता पिता को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नए साल के दृढ़ संकल्प के बारे में बताना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानें बच्चों के लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन के कुछ आइडिया।
New Year 2023 Resolution: बच्चों के लिए नए साल के पांच महत्वपूर्ण संकल्प, संवार सकते हैं भविष्य
व्यायाम का संकल्प
अभिभावकों को चाहिए कि बच्चे को अपनी सेहत का ख्याल रखना सिखाएं। इसलिए बच्चे से ऐसा संकल्प दिलवा सकते हैं, जिससे वह सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम या योगाभ्यास करे। मानसिक और शारीरिक तौर से सक्रिय रहने के लिए वह किसी स्पोर्ट एक्टिविटी में शामिल हो सकता है या सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकता है।
पौष्टिक आहार के सेवन का संकल्प
अक्सर बच्चे खाने पीने को लेकर बहुत आनाकानी करते हैं। वह बाहर का जंक फूड खाना पसंद करते हैं लेकिन दूध, हरी सब्जियों के सेवन पर मुंह बनाते हैं। अगर आपका बच्चा भी पौष्टिक भोजन, हरी सब्जी आदि खाने में आनाकानी करता है, तो नए साल से उसे हरी सब्जियों के सेवन करने का संकल्प दिलाएं।
बुरी आदतों से दूरी का संकल्प
अगर आपके बच्चे में कोई बुरी आदत है, तो उसे छोड़ने का बच्चे से नए साल पर संकल्प कराएं। बच्चा झूठ बोलता हो, या अपशब्दों का इस्तेमाल करता हो तो उसे समझाएं कि यह गलत है और साल 2023 से वह प्रयास करें कि उसे झूठ व अपशब्द न बोलने पड़ें। ऐसा करने से बच्चा जब भी झूठ बोलने का प्रयास करेगा उसे वादा याद आ जाएगा।
लक्ष्य पूर्ति का वादा
हर अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो। वह अच्छी शिक्षा हासिल करे और क्लास व परीक्षा में बेहतर नंबर लाए। बच्चे से वादा लें कि नए साल से वह पढ़ाई में बेहतर करने का प्रयास करेगा। बच्चे के साथ बात करके उसके लिए कोई लक्ष्य तय कर दें, जिसे उसे साल 2023 में पूरा करना होगा। जैसे। डिक्शनरी के शब्दों को तय समय में याद करना, परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिशत तय करना आदि।