फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड को इन बातों के लिए न टोकें, रिश्ते में आ सकती है खटास

Mon, 19 Apr 2021 05:28 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 19 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
never dominate your girlfriend for this things in hindi
लोग स्वभाव से हावी होना जानते हैं जो कि किसी भी रिश्ते में ठीक नहीं होता है - फोटो : Social Media

दो लोग साथ रहते हैं तो उनमें हर तरह की बातें होती हैं, वे अक्सर अपनी पसंद- नापसंद पर भी चर्चाएं करते हैं। कई लोग स्वभाव से हावी होना जानते हैं जो कि किसी भी रिश्ते में ठीक नहीं होता है। अक्सर ये स्वभाव लड़कों में देखा जाता है लेकिन इस स्वभाव का सामने वाले व्यक्ति पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता कि कोई उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप करे। गर्लफ्रेंड भले ही आपके कितने ही करीब क्यों न हो लेकिन पर्सनल स्पेस तो उनकी भी होती हैं। ऐसे में अक्सर लड़के ऐसी बातों को लेकर लड़कियों को टोक देते हैं जो कि लड़कियों भूलाए नहीं भूल पाती हैं। अगली स्लाइड्स् से जानिए किन चीजों के लिए गलती से भी आपको गर्लफ्रेंड को नहीं टोकना चाहिए।  

never dominate your girlfriend for this things in hindi
दोनोंं ही परिस्थितियों में लड़कियां बेहद असहज महसूस करती हैं - फोटो : Social media

कपड़ों के लिए कहना
किसी भी व्यक्ति का यह निजी निर्णय है कि उसे क्या पहनना पसंद है और किन कपड़ों में वो आरामदायक महसूस करता है। ऐसे में कई लड़कों की आदत होती है कि वे लड़कियों को छोटे कपड़े पहनने से मना करते हैं या कई लड़के जबरदस्ती लड़कियों से छोटे कपड़े पहनने की जिद भी करते हैं। दोनोंं ही परिस्थितियों में लड़कियां बेहद असहज महसूस करती हैं। एकसमय बाद वे बॉयफ्रेंड के इस स्वभाव से तंग आने लगती हैं। 

never dominate your girlfriend for this things in hindi
काम तक के निर्णय में खलल पैदा करने लगते हैं - फोटो : pixabay

नौकरी में खलल
एक लड़की को पूरा हक है कि वो जिस क्षेत्र में चाहे काम करे। कई लड़कों की आदत होती है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा प्रकट करते हैं कि वे अतिसंवेदनशील हैं और वे उनके काम तक के निर्णय में खलल पैदा करने लगते हैं कि उन्हें देर रात तक काम नहीं करना चाहिए, फलाफलां क्षेत्र में नौकरी करना उनके लिए ठीक नहीं है। ऐसे में एकसमय लड़कियों को यह रिश्ता उनकी प्रगति में बाधा की तरह दिखाई पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
never dominate your girlfriend for this things in hindi
ये बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्तों को लेकर टोका-टाकी
प्रेमिका के दोस्तों को लेकर यदि बार-बार आप कहोगे तो उनकी नजरों में बुरी ही बनोगे क्योंकि यदि कोई आपके साथ भी ऐसा करेगा तो आपको अच्छा नहीं लगेगा तो सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति विशेष आपको ठीक नहीं लगता इसलिए आपकी गर्लफ्रेंड उससे बात न करे, ये बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है। ये सामने वाले को बांधने जैसा है इसलिए इस तरह की भूल न ही करें। 

विज्ञापन
never dominate your girlfriend for this things in hindi
बार-बार उन्हें कम खर्च करने की नसीहत नहीं दे सकते - फोटो : pixabay

खर्च आदि को लेकर कहना
यदि आपकी गर्लफ्रेंड अपने पैसोंं से किसी के लिए कुछ खरीद रही है तो आप बार-बार उन्हें कम खर्च करने की नसीहत नहीं दे सकते क्योंकि पहली बात तो यह उनकी अपनी भावना है और दूसरी बात उन्होंने पैसे आप से नहीं लिए हैं। ऐसे में यदि आप बार-बार उन्हें कहेंगे कि वे पैसे बचाएं तो उन्हें ये बात बुरी लग सकती है। वे अभी से स्वयं पर एक प्रकार का नियंत्रण महसूस करने लग सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed