फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बच्चों को जरूर सिखाएं ये अच्छी आदतें, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Wed, 10 Mar 2021 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Mar 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Must teach your children these good habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, और जो वो देखते हैं, सुनते हैं, जो चीजें उनके आसपास होती है, जो चीजें उन्हें बताई जाती हैं आदि। वो वैसा ही करते हैं। ऐसे में बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने की जिम्मेदारी उनके माता-पिता की ही होती है। जैसा आप बच्चों को खिखाएंगे, वैसा ही वो करेंगे और दूसरों को भी सिखाएंगे। इसलिए हमें बचपन से ही बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने चाहिए, जो उनके काम जिंदगी भर आ सकती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को बता सकते हैं। इससे एक तो वो अच्छे इंसान बनेंगे, और दूसरा लोग आपकी तारीफ जरूर करेंगे। तो चलिए जानते हैं।

Must teach your children these good habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

छोटे-बड़ों का सम्मान करें

  • आपको अपने बच्चों को ये जरूर सिखाना चाहिए कि जो उनसे बड़े लोग हैं। जैसे- उनके भाई-बहन, रिश्तेदार आदि, उन सभी की इज्जत उन्हें करनी चाहिए। साथ ही इन लोगों से बच्चे को शिष्टाचार में रहकर बात करनी चाहिए। यही नहीं, जो आपके बच्चों से छोटे हैं, उनको लेकर भी आपको ये बताना चाहिए कि आपको उनकी भी इज्जत करनी है, उन्हें सम्मान देना है आदि।
Must teach your children these good habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

लड़कियों की इज्जत करें

  • हमें आए दिन इस तरह की खबरें आती हैं कि लड़कियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता है। ऐसे में आपको अपने बच्चे को ये सीख जरूर देनी चाहिए कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन उनको हमेशा ही लड़कियों की इज्जत करनी चाहिए। कभी भी जब लड़कियों को मदद की जरूरत हो, तो उनकी मदद करें, उनसे गलत न बोलें, उन्हें गलत भावना से न देखें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Must teach your children these good habits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

धैर्य बनाए रखना चाहिए

  • आजकल देखा जाता है कि बच्चे पल भर में अपना आपा खो देते हैं, और गुस्से में आकर कुछ भी कर देते हैं। लेकिन आपको अपने बच्चे को हमेशा ये बताना चाहिए कि कभी भी उन्हें अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। आप उनको बता सकते हैं कि गुस्से और जल्दबाजी की जगह धैर्य को अपनाएं, क्योंकि इसी से हर तरह के काम बनते हैं।
विज्ञापन
Must teach your children these good habits
kids - फोटो : istock

शेयर करना सिखाएं

  • बच्चों को हमेशा से ये बताना चाहिए कि कोई भी चीज बांटने से प्यार बढ़ता है, और किसी भी चीज को साझा करना हमेशा एक अच्छे व्यक्ति की निशानी होती है। आपस में चीजें साझा करने से रिश्तें भी मजबूत होते हैं, फिर चाहे वो भाई-बहन हो, दोस्त हो या कोई और। स्कूल हो, ट्यूशन हो, पिकनिक हो, घर पर हो या कहीं बाहर हो। अगर वहां और भी लोग हैं तो बच्चे को हमेशा दूसरों को चीजें बांटनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed