Mother Day 2023: एक मां और बच्चे का रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है। बच्चे के जन्म से पहले ही मां से उसका रिश्ता बन जाता है। जन्म के बाद शिशु के लिए मां का प्यार दिन प्रतिदिन बढ़ता जाता है। बेटा हो या बेटी मां के साथ उनका रिश्ता बहुत मजबूत होता है। लेकिन जब बच्चा बड़ा होने लगता है, तो वह अपनी दुनिया में खो जाता है। उम्र के साथ बच्चा व्यस्तता के चलते अपने अभिभावकों से दूर हो सकता है लेकिन बेटी का रिश्ता वक्त के साथ मां के उतने ही करीब हो जाता है। बेटी का जन्म महिला को मां ही नहीं बल्कि एक दोस्त बना देता है। दरअसल मां के लिए भले ही बेटा और बेटी एक हो, लेकिन बेटी उनका जीवन अधिक उत्साह बना सकती है। मां और बेटी के रिश्ते की पांच सबसे खास बातें हैं, जिसकी बराबरी एक बेटा भी नहीं कर पाता। आइए जानते हैं मां और बेटी के रिश्ते की सबसे खास बातें।
Mother Day 2023: मां बेटी के रिश्ते की पांच सबसे खास बातें, बेटे भी नहीं कर पाते बराबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां और बेटी की दोस्ती
मां और बेटी का सबसे खास रिश्ता उनके बीच की दोस्ती होती है। बड़े होने पर बेटी की पहली दोस्त माँ होती है। वहीं एक महिला शादी के बाद अपने दोस्तों से भले ही दूर हो जाएं लेकिन बेटी के जन्म के बाद मां के लिए वह उनकी परमानेंट दोस्त बन जाती हैं। वह दोनों एक दूसरे से अपने दिल की बात कर सकती हैं। मां और बेटी के बीच की बातें सामान्यतः: एक जैसी होती हैं।
मां के सपनों का माध्यम
अक्सर शादी से पहले हर महिला के कुछ सपने होते हैं, जो वह अगर पूरा नहीं पाती तो अपने बच्चों से उसकी उम्मीद करती हैं। खासकर अगर महिला की बेटी होती है, तो उनकी उम्मीदें और अधिक बढ़ जाती हैं। अपनी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मां बेटी पर निर्भर हो जाती हैं। ऐसे में बेटी भी अपनी मां के सपनों को सच करने का एक जरिया बन जाती है।
मां बेटी के बीच शेयरिंग
जब बेटी बड़ी हो जाती है तो मां के साथ अपनी चीजों को आसानी से शेयर कर सकती है। अक्सर बेटियां अपनी मां की साड़ी या ज्वेलरी को कैरी करती हैं, तो वहीं मां भी खास मौकों या ट्रिप पर बेटी के आउटफिट या मेकअप को अपना सकती हैं।
बातें शेयर करना
एक बेटी को दुनियादारी से लेकर घर परिवार संभालने तक हर बात के लिए उसकी मां सिखाती है। मां ही बेटी को उठने, बैठने और चलने का सलीका सिखाती है। जब बेटी शादी के बाद अपने ससुराल जाने वाली होती है, तो उसे घर गृहस्थी की बाते मां ही सिखाती हैं।