फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife

सुर सरताज मोहम्मद रफी ने जमाने से छुपा कर रखी थी पहली शादी, खुलासा होते ही मचा था हड़कंप

Mon, 24 Dec 2018 07:28 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 24 Dec 2018 07:28 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
मोहम्मद रफी
बॉलीवुड सिनेमाटोग्राफी की जानी-मानी आवाज और महान शख्सियत मोहम्मद रफी की आज 95वीं जयंती है। पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में  24 दिसंबर 1924 को जन्मे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को सुपरस्टार बनाया है। रफी साहब ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि आखिर कैसे उन्हें गायकी का शौक लगा।
विज्ञापन


दरअसल बचपन में एक फकीर की आवाज ने मोहम्मद रफी को काफी प्रभावित किया था। उस फकीर का इस फनकार पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने मन ही मन यह तय कर लिया कि अब उन्हें गायकी के मंच पर सुर बिखेरने से कोई नहीं रोक सकता। इश्क में कायल लोग रफी साहब की आवाज और उनके गानों के दीवाने हैं, पर क्या आप उनकी शादीशुदा जिंदगी से जरा भी वाकिफ हैं...
विज्ञापन

Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
मोहम्मद रफी
इस बारे में शायद ही आप जानते होंगे की रफी ने दो शादियां की थी। उन्होंने अपनी पहली शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी। इस शादी के बारे में बस उनके घरवाले जानते थे। यह बात शायद कभी किसी को पता भी नहीं चलती अगर रफी की पुत्रवधू यास्मीन खालिद रफी की किताब बाजार में ना लातीं।

Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
मोहम्मद रफी
यास्मीन की प्रकाशित किताब 'मोहम्मद रफी मेरे अब्बा..एक संस्मरण' में रफी की पहली शादी की बात का जिक्र किया गया है। किताब में लिखा है कि 13 साल की उम्र में रफी की पहली शादी उनके चाचा की बेटी बशीरन बेगम से हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गये।
विज्ञापन

Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
मोहम्मद रफी
रफी से उनकी पहली पत्नी बशीरा इसलिए अलग हुईं क्योंकि उन्होंने रफी के साथ भारत आने से मना कर दिया था। भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त दंगों में बशीरा के माता-पिता की मौत हो गई थी। इन दंगों से वो इतनी डर गईं कि उन्होंने भारत में रहने से इनकार कर दिया और लाहौर में ही रुक गईं जबकि रफी अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए मुंबई में ही रहे। इस शादी से उनका एक बेटा सईद हुआ था।

Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
Mohammed Rafi
रफी के इस पहले विवाह के बारे में घर में सभी को मालूम था लेकिन बाहरी लोगों से इसे छिपा कर रखा गया था। घर में इस बात का जिक्र करना भी मना था क्योंकि रफी की दूसरी बीवी बिलकिस बेगम इसे बिल्कुल नापसंद करती थी और उन्हें बर्दाश्त नहीं था कि कोई इस बारे में बात करे। यदि कभी कोई इसकी चर्चा करता भी था तो बिलकिस बेगम और रफी के साले जहीर बारी इसे अफवाह कहकर बात को दबा देते थे।

Mohammed Rafi Birthday Special know about her first wife
मोहम्मद रफी
यास्मीन रफी ने अपनी किताब में यह भी लिखा हैं कि वह कभी यह नहीं समझ पाती थीं कि इस बात को छिपाने की क्या जरूरत है। 1944 में 20 साल की उम्र में रफी की दूसरी शादी सिराजुद्दीन अहमद बारी और तालिमुन्निसा की बेटी बिलकिस के साथ हुई। जिनसे उनके तीन बेटे खालिद, हामिद और शाहिद तथा तीन बेटियां परवीन अहमद, नसरीन अहमद और यास्मीन अहमद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed