फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी पालते हैं ये गलतफहमी तो फिर पार्टनर संग रिश्ते में आ सकती है दरार, जानें कैसे सुधारे इन्हें

Sat, 13 Mar 2021 04:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Misunderstandings can deteriorate the relationship correct this way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

रिश्ता भले ही बेहद छोटा शब्द है, लेकिन इस रिश्ते को निभाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। रिश्ता बिगड़ने की सबसे पहली और खास वजह होती है रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमियां पैदा होना। ऐसे में हर हाल में इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि ये दीमक की तरह होती हैं और आपके रिलेशनशिप को धीरे-धीरे खोखला कर देती है। इसलिए अगर आप भी गलतफहमियां पालते हैं, तो आपको ये आदत आज ही बदलने की जरूरत है। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिनसे आपको मदद मिल सकती है।

Misunderstandings can deteriorate the relationship correct this way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भरोसा जरूरी

  • रिश्ता कोई भी हो, इसमें हमेशा ही भरोसे की जरूरत होती है। जिस रिलेशनशिप में भरोसा नहीं होता, वहां रिश्ता बहुत जल्द बिखर जाता है। मतलब अगर आप अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातें पूछते हैं। जैसे- कहां गए थे, कहां से आ रहे हो, तुम्हारे पास ये चीज कहां से आई, ये तुम्हारा दोस्त कौन है आदि। तो फिर इसका मतलब कि आपको अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं है। लेकन आप उन पर भरोसा करके ही अपने रिश्ते को निखार सकते हैं।
Misunderstandings can deteriorate the relationship correct this way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शक ना करें

  • एक कहावत है कि शक का इलाज किसी हकीम के पास भी नहीं होता और इसकी कोई दवा नहीं होती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर पर शक करते हैं, तो फिर आप अपने रिश्ते को धोखा दे रहे हैं। उदाहरण के लिए कई लोग अपने पार्टनर पर इस बात को लेकर गुस्सा करते हैं कि तुम्हारा फोन इतनी देर से बिजी क्यों आ रहा है, तुम किससे बात कर रहे हो आदि। इसका मतलब कि वे लोग उन पर शक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Misunderstandings can deteriorate the relationship correct this way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर की चर्चा किसी से ना करें

  • कई बार देखा जाता है कि कई लोग अपने पार्टनर की चर्चा किसी तीसरे व्यक्ति से करने लगते हैं, जो कि गलत है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई आदत बुरी लगती भी है, तो इसके बारे में आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए ना कि किसी तीसरे व्यक्ति से। ऐसा करने से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है और ये आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
Misunderstandings can deteriorate the relationship correct this way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

आजादी दें उन्हें

  • कई लोग होते हैं, जो अपने पार्टनर पर चौबीसों घंटे नजर रखते हैं। उनके सोशल मीडिया पासवर्ड अपने पास रखते हैं, उनकी एक्टिविटी पर नजर रखते हैं, उनके मोबाइल फोन को चेक करते रहते हैं, उनके आने-जाने के समय पर नजर रखते हैं, उन्हें ज्यादा दोस्तों से मिलने नहीं देते आदि। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये गलत हो सकता है। आपको अगर गलतफहमियों से बचना है, तो आपको अपने पार्टनर थोड़ी तो आजादी देनी ही पड़ेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed