आपकी हाल ही में हुई शादी का चार्म क्या खत्म होता जा रहा है? अपने पार्टनर से कुछ कहने सुनने का आपको टाइम नहीं मिलता। आपका हर छोटी-बड़ी बात पर झगड़ा हो जाता है। तो ये सब बातें आपकी शादीशुदा जिंदगी के लिए खतरे की घंटी है।
आपको अपनी बोरिंग लाइफ के पेन में प्यार की स्याही भरने की सख्त जरूरत है जिसके लिए आप लव लेटर्स का सहारा ले सकते हैं।
हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि एक दूसरे को मैसेज भेजने से आप अपने संबंधों में स्थिरता ला सकते हैं।
ब्रिटेन में नॉर्थ ब्रिआ यूनिवर्सिटी से हुए शोध में कहा गया है कि अपने रिश्तों में शारीरिक और मानसिक रूप से सुधार लाने के लिए आप मैसेजिंग का सहारा ले सकते हैं।
मैसेजिंग एक दूसरे को प्यार दिखाने का बेहद ही सरल और प्रभावी तरीका है।
आपको बता दें कि इस शोध के परिणाम ब्राइटन में ब्रिटिश साइकोलॉजिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में पेश किए गए थे।