फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Tips: शादी या सगाई की आ गई है तारीख तो जरूर कर लें ये काम, वरना बाद में हो सकता है अफसोस

Wed, 20 Nov 2024 09:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 09:03 AM IST
सार

शादी करने से पहले हर कपल को कुछ काम जरूर कर लेने चाहिए, ताकि बाद में अफसोस न हो।

विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Do These Things Before Wedding To Build You Bond Strong
शादी से पहले करें ये काम - फोटो : pexel

Marriage Tips : अगर आपका रिश्ता तय हो गया है और सगाई या शादी की तारीख निकाली जाने लगी है तो कुछ ऐसे काम है, जिनका शादी से पहले किया जाना बेहद जरूरी है। शादी जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इस रिश्ते में आने के लिए सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। हड़बड़ी में गलत साथी का चयन करने से रिश्ता और जीवन दोनों खराब हो जाते हैं।



अक्सर माता पिता की मर्जी से की जाने वाली शादी यानी अरेंज मैरिज में कपल एक दूसरे को पहले से जानते नहीं हैं। शादी के बाद जब दो अजनबी एक दूसरे के साथ जीवन जीते हैं तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर इस दौरान वह महसूस करते हैं कि वह बेमेल जोड़ी हैं। शादी से पहले ही ये समझ लेना चाहिए कि क्या कपल एक दूसरे के लिए बने हैं। इसलिए शादी करने से पहले हर कपल को कुछ काम जरूर कर लेने चाहिए, ताकि बाद में अफसोस न हो।
 

Marriage Tips Couple Should Do These Things Before Wedding To Build You Bond Strong
शादी से पहले करें ये काम - फोटो : pexel

संवाद करें

सगाई और शादी से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी से संवाद जरूर करना चाहिए। एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें और मन में उठे सवालों व चिंताओं के जवाब हासिल कर लें।

Marriage Tips Couple Should Do These Things Before Wedding To Build You Bond Strong
शादी से पहले करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

मिलकर करें शादी की तैयारी

शादी आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए बड़ा मौका है। हर किसी को अपनी शादी की उत्सुकता होती है। मिलकर शादी की तैयारी हैं। शादी की खरीदारी साथ ही करें। एक दूसरे की पसंद को जानने का भी ये अच्छा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Do These Things Before Wedding To Build You Bond Strong
शादी से पहले करें ये काम - फोटो : istock

भविष्य की योजनाएं

शादी के बाद जिसके साथ जीवन बिताना है, उसके साथ अपने भविष्य की योजनाएं बना लें। शादी के बाद नौकरी करने है या नहीं करनी है, कहां रहना है, विदेश यात्रा या परिवार बढ़ाने संबंधित भविष्य की योजनाओं की राय बना लें। 

विज्ञापन
Marriage Tips Couple Should Do These Things Before Wedding To Build You Bond Strong
शादी से पहले करें ये काम - फोटो : istock

भरोसा बढ़ाएं

रिश्ता भरोसे पर टिका होता है। शादी से पहले आपके पास वक्त होता है कि आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं, इसके लिए एक दूसरे पर भरोसा करने की शुरूआत शादी से पहले ही शुरू कर दें। एक दूसरे को वक्त दें और समझने की कोशिश करें, ताकि विश्वास करना सीखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed