फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Life Mantra: नहीं लगता काम में मन और अक्सर रहता है मूड खराब तो अपनाएं ये उपाय

Fri, 10 Mar 2023 10:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
Life Mantra Tips To Get Rid Depression and anxiety How To Handle Upset Mood in Hindi
मूड ठीक करने के उपाय - फोटो : istock

Life Mantra: क्रोध और तनाव किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए नुकसानदायक है। अक्सर ऐसा होता है कि आपका छोटी छोटी बातों का मूड खराब हो जाता है। आपका इस तरह का व्यवहार आसपास के माहौल को भी प्रभावित करता है। परिवार, पार्टनर और दोस्तों से आप दूर होने लगते हैं। मूड खराब होने के कई लक्षण भी आप महसूस करते हैं। जैसे हो सकता है कि आपका किसी काम में मन न लगें। घर या दफ्तर में भी मन न लगे। ऐसी स्थिति में आप लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। किसी से न तो बात करना चाहते हैं और न ही वक्त बिताना चाहते हैं। कई बार तो अकेले में आपका बेवजह रोने का मन भी करता है। कुछ लोग आत्महत्या के बारे में सोचने लगते हैं। चिंता की बात यह है कि इस लक्षणों के दिखने के बाद भी लोग समझ नहीं पाते कि आखिर उनके साथ समस्या क्या है। दरअसल, ये सारे लक्षण अवसाद के हैं। तनाव या अवसाद की स्थिति में दिमाग काम करना बंद कर देता है। जो आपके जीवन के लिए नुकसानदायक बन जाता है। आइए जानते हैं कि अगर आप भी इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो किन उपायों के जरिए इससे राहत पा सकते हैं।

Life Mantra Tips To Get Rid Depression and anxiety How To Handle Upset Mood in Hindi
सेहतमंद भोजन करें - फोटो : istock

मूड ठीक करने के तरीके

सबसे पहले तो अपना मूड ठीक करने की कोशिश करें। इसके लिए ऐसा खानपान अपनी डाइट में शामिल करें तो सेहत और मन दोनों के लिए लाभकारी हो। सैल्मन, अखरोट आदि का सेवन अधिक करें। इसके अलावा आप सूखे मेवे, मछली और सब्जी आदि का सेवन करें। केला और मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Life Mantra Tips To Get Rid Depression and anxiety How To Handle Upset Mood in Hindi
मादक पदार्थ का सेवन न करें - फोटो : अमर उजाला

अधिकतर लोग अवसाद की स्थिति में शराब और सिगरेट का सेवन करना शुरू कर देते हैं। लेकिन मादक पदार्थ आपको अवसाद से बाहर नहीं निकालते, बल्कि इस स्थिति की ओर अधिक धकेलते हैं। इसलिए जब मूड खराब हो, तो शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इस अवस्था में शराब का गलत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Life Mantra Tips To Get Rid Depression and anxiety How To Handle Upset Mood in Hindi
मेडिटेशन - फोटो : pixabay

अपने मूड को ठीक करने के लिए मेडिटेशन करें। योग व ध्यान मन और शरीर दोनों को हल्का करता है। जिन बातों से आपका मूड खराब होता है, उसे दिमाग से निकालने के लिए ध्यान लगाएं।

विज्ञापन
Life Mantra Tips To Get Rid Depression and anxiety How To Handle Upset Mood in Hindi
प्रेरणादायक कोट्स सुनें - फोटो : pixabay

मूड को ठीक करने के लिए प्रेरणादायक कोट्स और भाषण सुनें। अध्यात्म भी आपकी मदद कर सकता है। इस तरह की चीजों को अपने जीवन में शामिल करने से आप आशावादी बने रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed