फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स के बाद ऐसे वर्जिन बन रही हैं लड़कियां

Wed, 16 Jan 2019 05:29 PM IST
मंजू ममगाईं बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 16 Jan 2019 05:29 PM IST
Know how can girls get intimate without losing their virginity
- फोटो : file photo

ट्यूनीशिया में जब लड़कियों की शादी होती है तो उनसे वर्जिन होने की उम्मीद की जाती है।इस वजह से वहां वर्जिनिटी को फिर से हासिल करने के लिए 'हाइमन' लगाने का कारोबार खूब फल-फूल रहा है।यास्मीन (बदला हुआ नाम) काफी घबराई हुई हैं।वह अपने नाखूनों को दांत से काटे जा रही हैं लगातार मोबाइल देख रही हैं। उन्होंने कहा, ''मैं इसे धोखे की तरह मानती हूं और इसलिए बहुत दुखी हूं।'' ट्यूनीशिया के एक प्राइवेट क्लिनिक में हम लोग चौथे फ्लोर पर हैं। यहां महिलाओं की समस्या से जुड़े डॉक्टर हैं। गुलाबी रंग के वेटिंग रूम में महिलाएं बड़े धैर्य के साथ प्रतीक्षा कर रही हैं।

Know how can girls get intimate without losing their virginity
- फोटो : file photo

यास्मीन ने मुझे बताया कि उन्होंने नकली हाइमन लगवाई है।एक छोटी मेडिकल प्रक्रिया के तहत महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में हाइमन जो एक झिल्ली की तरह होता है उसे जोड़ा जाता है। हाइमन को फिर से जोड़ने को वर्जिनिटी वापस लाने के तौर पर देखा जाता है।समाजशास्त्री सामिया एलुमी ने कहा, ''हम आधुनिक समाज में रहने का दावा करते हैं...लेकिन यह आधुनिकता महिलाओं के यौन संबंधों से जुड़ी आजादी में नहीं दिखती।

Know how can girls get intimate without losing their virginity

'' यास्मीन की दो महीने बाद शादी होने वाली है।28 साल की यास्मिन को डर सता रहा है कि वो वर्जिन नहीं है।उन्हें लगता है कि कि भविष्य में उनके वर्जिन न होने की बात पता चल सकती है।उन्होंने कहा, ''एक दिन अनजाने में पति के साथ बातचीत के दौरान ये न हो कि मैं धोखा खा जाऊं या फिर मेरे पति को संदेह होने लगे।''

विज्ञापन
Know how can girls get intimate without losing their virginity

'सोच नहीं सकती थी, इतना दबाव'

यहां कई ऐसी खबरें आई हैं कि पुरुष वर्जिन नहीं होने के संदेह में पत्नी को शादी के तुरंत बाद तलाक दे देते हैं।यास्मीन का जन्म एक उदार परिवार में हुआ था।वह कई सालों तक विदेश में भी रहीं। उन्हें डर है कि उनके आतीत के यौन संबंधों के बारे में मंगेतर को शक हुआ तो शादी टूट जाएगी।

 

Know how can girls get intimate without losing their virginity
- फोटो : file photo

यास्मीन ने कहा,''मेरा एक पुरुष के साथ अफेयर था। उस वक़्त मैं कल्पना नहीं कर सकती थी कि वर्जिनिटी को लेकर हमारे समाज में कितना दबाव रहता है और उसके क्या नतीजे हो सकते हैं।ऐसे में मैं डरी हुई हूं।अगर मैंने अपने अफेयर के बारे में मंगेतर को बताया तो निश्चित है कि मेरी शादी टूट जाएगी।''फिर से हाइमन लगाने में कुल आधे घंटे का वक़्त लगता है और इसके लिए यास्मीन लगभग 26 हजार रुपए (400 डॉलर) देंगी। वह कई महीनों से पैसे बचा रही थीं और इसे उन्होंने अपने पति और मंगेतर से छुपाकर रखा।यास्मीन को फिर से 'वर्जिन' बनाने की प्रक्रिया एक गाइनिकॉलजिस्ट पूरी करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed