शिक्षक दिवस के बारे में तो आपको पता ही होगा। भारत में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन कोई भी व्यक्ति गुरु या शिक्षक तब बनता है जब कोई उनका शिष्य बनता है। ऐसे में अगर शिक्षक दिवस जैसा दिन होता है तो छात्र दिवस भी मनाया जाना लाजमी है। आज अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस है। 17 नवंबर को हर साल विश्व अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के तौर पर मनाता है। कई देशों में इस दिन को छात्रों के साथ ही शिक्षक भी उत्साह से मनाते हैं। छात्र और शिक्षक के बीच का रिश्ता आदिकाल से ही माता-पिता के रिश्ते से भी बढ़कर माना जाता है। विश्वामित्र और द्रोणाचार्य जैसे गुरु हुए तो एकलव्य और अर्जुन जैसे छात्र भी हुए। लेकिन आज के जमाने में ऐसे गुरु छात्रों का मिलना मुश्किल होता है। एक आदर्श छात्र बनाने के लिए गुरु यानी शिक्षकों को ही प्रयास करना पड़ता है। चलिए जानते हैं कि वो पांच जरूरी बातें जो छात्रों के साथ मजबूत रिश्ता बनाने के लिए हर शिक्षक को ध्यान रखनी चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस 2021: स्टूडेंट्स से बनाना है मजबूत रिश्ता, तो शिक्षक इन पांच बातों का रखें ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वास होना जरूरी
किसी भी रिश्ते के लिए विश्वास होना सबसे जरूरी होता है। शिक्षक को हमेशा अपने छात्र पर विश्वास रखना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि छात्रों के विश्वास और उम्मीदों पर वह भी खरे उतरें।अधिकांश छात्र अपने टीचर को ही अपना रोल मॉडल मानते हैं। ऐसे में शिक्षक को उनके इस विश्वास को बनाए रखना चाहिए।
एक दूसरे से करें संवाद
शिक्षक को अपने छात्रों से खुलकर संवाद करना चाहिए और उनके मन की बातें समझने की कोशिश करनी चाहिए। छात्र जीवन में बच्चों के मन में कई तरह के डर हो सकते हैं। शिक्षक की जिम्मेदारी है कि छात्रों के मन का हाल जानें और उनके डर को दूर करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। इसलिए दोनों के बीच बातचीत होनी चाहिए।
छात्र को करें प्रेरित
एक शिक्षक ही छात्र को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। इसके लिए शिक्षक को छात्र से बड़ी अपेक्षाएं रखनी चाहिए और छात्र को इस बात का एहसास भी दिलाना चाहिए कि उससे कई उम्मीदें हैं। छात्र का प्रेशर न बनें बल्कि प्रेरणा बनें।
छात्र की क्षमताओं का लगाएं पता
एक शिक्षक की जिम्मेदारी होती है कि वह छात्र की छिपी हुए प्रतिभा को बाहर लाने में उसकी मदद करे। उन की क्षमताओं को पहचानें कि कौन सा छात्र किस क्षेत्र या विषय में अधिक निपुण हैं। उसकी रूचि किन चीजों या कामों में है।