इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हम कई चिंताओं से घिरे होते हैं। घर की टेंशन, दफ्तर के काम की चिंता जैसी कई समस्याएं हमारे सामने होती हैं। ऐसे में हम कई बार डिप्रेशन जैसी समस्या का भी शिकार हो जाते हैं। कई समस्याएं तो ऐसी होती हैं, जो कुछ समय के लिए हमारे साथ होती हैं। लेकिन कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो हमें लंबे समय के लिए घेरे रखती हैं। इसका असर हमारी जिंदगी और हमारे रिलेशनशिप पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी कई चिंताओं से घिरा हुआ है। तो हम आपको कुछ तरीकें बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"604dbfec651ac570704439c1","slug":"if-your-partner-is-in-depression-then-these-methods-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपके पार्टनर भी किसी चीज को लेकर करते हैं ज्यादा चिंता, तो इन तरीकों से आप कर सकते हैं उनकी मदद","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर आपके पार्टनर भी किसी चीज को लेकर करते हैं ज्यादा चिंता, तो इन तरीकों से आप कर सकते हैं उनकी मदद
Sun, 14 Mar 2021 01:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
परेशानी के बारे में जानें
- अगर आपके पार्टनर कई चिंताओं से घिरे हुए हैं, तो ऐसे में आपको उनसे बात करनी चाहिए और जानना चाहिए कि आखिर उन्हें कौन सी चिंताएं हैं, जिनकी वजह से वे परेशान हैं। ये भी हो सकता है कि आप उनकी उस परेशानी से बाहर निकलने में कोई मदद कर पाएं, और जब वे आपसे अपनी परेशानी साझा करेंगे तो इससे उनका मन हल्का होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
साथ घूमने जाएं
- जब भी आपको लगे कि आपके पार्टनर चिंताओं से घिरे हुए हैं, तो ऐसे में आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर को इस बात के लिए मना सकते हैं कि काम से थोड़ा समय निकालकर कहीं घूमने चलें। जब आप कहीं अच्छी जगह पर बाहर घूमने जाएंगे, तो आपके पार्टनर उन चिंताओं से दूर हो सकते हैं। साथ ही वहां जाकर वे इस बारे में सोच सकते हैं कि इन समस्याओं से कैसे बाहर निकलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अकेला न छोड़ें
- हमेशा आपको ये कोशिश करनी चाहिए कि आप कभी भी अपने पार्टनर को अकेला न छोड़ें। दरअसल, जब कोई डिप्रेशन में या चिंताओं से घिरा होता है, तो उसके दिमाग में पचास तरह के गलत ख्याल भी आते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर कोई गलत कदम न उठा लें। इसके लिए आपको उनके साथ रहना है और उन्हें अच्छी बातें बतानी है, ताकि वे चिंता करना छोड़ दें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खाने का रखें ध्यान
- जब इंसान चिंता करने लगता है, तो फिर वे खाना खाना छोड़ देते हैं या कम खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में जरूरत है कि आप अपने पार्टनर को हेल्दी खाना खिलाएं, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। चिंता करने के कारण उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आपको उन्हें हेल्दी फूड खिलाना चाहिए। साथ ही अगर समस्या ज्यादा है तो आपको किसी मनोचिकित्सक से मिलकर उनकी समस्या का इलाज कराना चाहिए।