फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर पार्टनर से हो गया है झगड़ा, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां नहीं तो हो सकती हैं दिक्कत

Mon, 15 Mar 2021 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
If you have a fight with your partner then do not forget these mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कहते हैं जिस कपल के बीच झगड़ा होता है, उनके बीच प्यार भी उतना ही होता है। लोग झगड़े को प्यार का एक हिस्सा मानते हैं, लेकिन कई बार ये झगड़ा इतना बड़ा रूप ले लेता है कि चीजों का संभालना तक मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ दिनों बाद झगड़ा करने वाले लोगों का गुस्सा शांत हो जाता है और फिर वो पहले की तरह एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें झगड़ा होने के बाद कभी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर हम ऐसा करते हैं तो इसका असर हमारे रिश्ते पर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

If you have a fight with your partner then do not forget these mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

दूसरों से तुलना करना पड़ सकता है भारी

  • जब कपल का आपस में झगड़ा होता है, तो कई बार देखा जाता है कि वो किसी दूसरे कपल का उदाहरण देते हैं, जो कि गलत है। कपल इस बात को कहता है कि वो कपल काफी सही है, वो कभी आपस में लड़ता नहीं है, वो एक-दूसरे का ख्याल नहीं रखता है आदि। लेकिन हमें कभी भी झगड़े के समय इन बातों को बीच में नहीं लाना चाहिए, इससे झगड़ा और बढ़ सकता है।
If you have a fight with your partner then do not forget these mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

किसी से साझा न करें

  • अगर आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ है, तो आपको कभी भी इस बात को किसी और से साझा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपका रिलेशन बिगड़ सकता है। आपको फोन पर किसी से बात करते हुए ज्यादा हंसना नहीं चाहिए, आपकी बातों से ऐसा नहीं लगना चाहिए कि जैसे आप अपने पार्टनर को ताने कस रहे हो। बल्कि आपको सबको ये दिखाना चाहिए कि आपका रिश्ता सही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you have a fight with your partner then do not forget these mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ज्यादा घूमने या शॉपिंग पर न जाएं

  • वैसे तो आप अपने पार्टनर संग या दोस्तों संग कहीं घूमने या शॉपिंग पर जाते होंगे। लेकिन जब आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ है, तब आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप घूमने या फिर शॉपिंग करने कम ही जाए। हो सकता है कि आप बाहर जाकर अपना मूड ठीक कर रहे हों, लेकिन इससे आपके पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। इसकी जगह पर आपको अपने पार्टनर को मनाकर उनके साथ कहीं बाहर जाना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।
विज्ञापन
If you have a fight with your partner then do not forget these mistakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झगड़े की वजह जानें

  • जब भी आपका अपने पार्टनर संग झगड़ा होता है, तो हम क्या करते हैं कि अलग-अलग बैठ जाते हैं। मतलब कुछ बात नहीं करते हैं, लेकिन जब भी झगड़ा हो तो हमें अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। इस बात को समझना चाहिए कि आखिर झगड़ा किस की गलती से हुआ, आखिर किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, इस झगड़े में किसकी गलती है आदि। ऐसा करने से आपका झगड़ा सुलझ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed