फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद आ रही है पार्टनर की याद, तो इन तरीकों से भूल सकते हैं पुरानी चीजों को

Fri, 26 Feb 2021 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 26 Feb 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
If you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जिंदगी के किसी न किसी पड़ाव में हर किसी को प्यार जरूर होता है। जब हमें प्यार होता है तो हम काफी उत्साहित होते हैं, लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है। कई बार रिश्ते में कई तरह की परेशानियां होनी शुरू हो जाती है और फिर कई मर्तबा रिश्ता टूट जाता है। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद जो दर्द होता है, जो याद आती है। उससे कई लोग तो उभर जाते हैं, लेकिन कई लोगों को अपने पार्टनर की याद सताती हैं, जिसकी वजह से वो अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर को भूल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

If you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

यादों को मिटाना जरूरी है

  • जब आप किसी के साथ प्यार में रहें होंगे, तो आपको आपके पार्टनर ने किसी न किसी मौके पर गिफ्ट दिए होंगे। लेकिन ब्रेकअप के बाद आपको उन गिफ्ट को अपने से दूर करना होगा, क्योंकि अगर आप उन गिफ्ट को अपने पास रखेंगे तो इससे आपको उन बीते पलों की याद आएगी और अपने एक्स पार्टनर की भी। इसके अलावा आपके पास उनकी कोई तस्वीरें, वीडियो, नंबर, मैसेज हैं, तो उनको भी आपको अपने फोन से हटा देना चाहिए। क्योंकि इनसे भी आपको उनकी यादें आएंगी।
If you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अकेले न रहें

  • अक्सर ये देखा जाता है कि जब किसी का ब्रेकअप हो जाता है, तो वो खुद को अकेला कर लेता है। अपने कमरे में बंद हो जाता है, किसी से मिलता नहीं है, कहीं घूमने नहीं जाता और उसका मन किसी काम में भी नहीं लगता। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपनी समस्या को और बढ़ा रहे हैं। ऐसा करने से आपको अपने पार्टनर की याद ही आएगी। इसलिए जरूरी है कि आपको अपनी पुरानी यादों को भुलाने कि लिए अपने परिवार वालों के साथ या फिर दोस्तों संग कहीं बाहर जाना चाहिए, सबसे मिलना चाहिए और काम में मन लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
If you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपने शौक को पूरा करें

  • अगर आपका ब्रेकअप हुआ है और आप अब भी उन्हीं पुरानी यादों में खोए हुए हैं, तो आप इनसे बाहर निकलने के लिए एक तरीका अपना सकते हैं। आप ये कर सकते हैं कि आप कुछ क्रिएटीव काम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपका कोई शौक है तो आप उस शौक को पूरा कर सकते हैं। जैसे- कोई कोर्स करना हो, कहीं जाना हो, कुछ अपना काम शुरू करना हो आदि। आप ये सभी काम करेंगे, तो आप इन कामों में व्यस्त रहेंगे जिससे आपको पुरानी यादों को याद करने का समय ही नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
If you are planning to visit Ayodhya then apart from Ram temple you can also visit these places
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

उदास बिल्कुल न हो

  • ये देखा जाता है कि जब किसी का ब्रेकअप होता है, तो वो पुरानी यादों में खोया रहता है। वो ये सोचता है कि आखिर ये ब्रेकअप किसकी वजह से हुआ, क्या इसमें मेरी गलती थी, क्या उसने मुझे धोखा दिया है आदि। ऐसे कई ख्याल आपके मन में आते होंगे या आ सकते हैं। लेकिन आपको इन सब बातों को सोचकर बिल्कुल दुखी और उदास होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको ब्रेकअप से जुड़ी बातों को बिल्कुल नही सोचना चाहिए और जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed