फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते में कम हो गई है गर्माहट तो अपनाएं ये पांच टिप्स, नहीं आएगी रिश्ता टूटने की नौबत

Sun, 24 Oct 2021 01:39 PM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
if you are facing problems in relationship these are the five best tips to avoid the breakup
relationship tips - फोटो : Pixa

पति-पत्नी हो या लवर्स जब एक-दूसरे के साथ नए-नए रिश्ते में होते हैं तो समय कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता। शुरु में तो कपल्स एक दूसरे के साथ खूब बातें करते हैं, समय बिताते हैं लेकिन यही रिश्ता जब पुराना होने लगता है तो अक्सर देखने में आता है कि कपल्स को एक दूसरे से शिकायत होने लगती है कि अब तुम पहले जैसे नहीं रहे। इसके पीछे का कारण होता है कि समय के साथ हम अपने साथी को फॉरग्रांटेड लेने लगते हैं। अक्सर हम काम की वजह से या अन्य कारणों से साथी को समय नहीं दे पाते हैं और इस कारण दोनों के बातचीत की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे रिश्तें में दूरियां आने लगती हैं। ये दूरियां कब रिश्ता टूटने की वजह बन जाती हैं पता ही नहीं चलता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके और पार्टनर के बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा या फिर रिश्ते में गर्माहट कम हो गई है तो आप इन टिप्स को अपनाकर अपने रिश्ते में वापस वही नयापन और रोमांच ला सकते हैं और अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स।


 

if you are facing problems in relationship these are the five best tips to avoid the breakup
Relationship - फोटो : Pixabay

कुछ समय साथ में बिताएं
हर रिश्तें में सबसे पहले लड़ाई-झगड़ा इसी बात को लेकर शुरु होता है कि आप पार्टनर को समय नहीं देते, इसलिए काम की बिजी होने पर भी अपने पार्टनर के लिए थोड़ा समय जरुर निकालना चाहिए, जिसमें सिर्फ आप दोनों साथ हो। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप अपने काम को छोड़कर कहीं लंबी छुट्टियां मनाने जाएं, बल्कि आप अपने पार्टनर को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। ज्यादा नहीं सिर्फ एक दो दिन की छुट्टियां लेकर कहीं पास की अच्छी जगह या हिलस्टेशन जाने का प्लान बना सकते हैं ताकि आप दोनों एक दूसरे के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। इससे आपके रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप नहीं होता है जिससे गलतफहमियां नहीं बढ़ती, साथ ही रिश्तें में पहले जैसा नयापन और ताजगी बनी रहती है।

if you are facing problems in relationship these are the five best tips to avoid the breakup
relationship - फोटो : pixabay

इन छोटी-छोटी चीजों से कर सकते हैं पार्टनर को खुश
अक्सर हम लोग छोटी-छोटी चीजों को ज्यादा तरजीह नहीं देते हैं लेकिन यही छोटी चीजें आपके रिश्तें में नयापन बनाए रखती हैं और आपके रिश्तें को मजबूती देती हैं। जैसे अपने पार्टनर की तारीफ करना। लड़का हो या लड़की पार्टनर के मुंह से अपनी तारीफ सुनना हर किसी को अच्छा लगता है,इसलिए रिश्ता चाहें कितना भी पुराना क्यों न हो जाए अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ करता है तो उसकी तारीफ करना न भूलें, इसके साथ ही कभी-कभार उसे अच्छे कॉम्पलीमेंट देना,कभी हल्के से गले लगा लेना। अगर आपका और पार्टनर दोनों का ऑफिस से छुट्टी का दिन है तो आप उनके लिए घर पर अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना सकते हैं। ये छोटी चीजें ही सच्ची खुशी देती हैं और आपका रिश्ता मजबूत बना रहता है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
if you are facing problems in relationship these are the five best tips to avoid the breakup
पार्टनर के लिए प्लान करें सरप्राइज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixa

सरप्राइज गिफ्ट
गिफ्ट तो हर किसी को पसंद होते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि आप सिर्फ किसी खास मौके पर ही अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट दें, इसके अलावा भी आप अपने पार्टनर को ऐसे ही कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप गिफ्ट के साथ महीने या पंद्रह दिन में सरप्राइज डिनर भी प्लान कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहती है। 

विज्ञापन
if you are facing problems in relationship these are the five best tips to avoid the breakup
strong relationship - फोटो : pixabay

रिश्तें में थोड़ा स्पेस भी है जरूरी
पति-पत्नी या फिर लवर्स के बीच ऐसा रिश्ता होता है कि हर कोई चाहता है अपने पार्टनर पर सबसे ज्यादा अधिकार उसी का हो लेकिन कई बार हद से ज्यादा रोक-टोक रिश्ते में दरार की वजह बन जाती है। हर इंसान के अपना एक फ्रेंड सर्कल होता है और  वो उनके साथ भी कुछ समय बिताना चाहता है, ऐसे में कपल्स को एक दूसरे को थोड़ा स्पेस देना चाहिए। अगर डोर को हद से ज्यादा खींचों तो वो टूट जाती है, इसी तरह से किसी भी रिश्तें में हद से ज्यादा रोकना-टोकना, हर बात पर नजर रखना, हर जगह अपना अधिकार दिखाना जैसी चीजों के कारण भी रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप बिना बात के हर बात पर उनके फोन या फिर अन्य चीजों में दखल न दें। अपने पार्टनर को उनके दोस्तों संग समय बितानें दें उनके दोस्तों के साथ खुद भी दोस्तों जैसा व्यवहार रखें। इससे आपका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है और पार्टनर भी आपसे खुलकर अपने मन की बात कह सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed