अगर आप इस बार दिवाली अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा रचनात्मक बनना होगा। दरअसल जब आप रचनात्मक बनेंगे तभी इस बार दीपावली को अलग तरह से परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट कर पाएंगे। आप चाहते हैं कि सोसायटी और आस-पड़ोस में सबसे बढ़िया आपकी दिवाली हो तो आपको घर की सजावट से लेकर कपड़ों और गिफ्ट्स पर विशेष ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कैसे आप इस दिवाली को परफेक्ट बना सकते हैं...
आप अपने घर में रखी पुरानी चीजों को फेंकने की जगह उन्हें मरम्मत करके नया लुक दें। ऐसा करके आप घर को बेहतर तरह से सजा सकते हैं।अगर आपके पास वक्त की कमी है तो एक दीवार को पेंट करके उसमें एक रस्सी बांधकर कपड़े, खिलौने और बाकी सामान रखें, आपका घर अलग तरह से सजा हुआ दिखेगा।
3 of 4
florida diwali
- फोटो : social media
आप अपने घर को दिवाली के लिए फूलों से सजाएं। आप मार्केट से इसके लिए आर्टिफिशियल फूल ला सकते हैं। इसके अलावा चाहे तो घर में भी वास्तु के हिसाब से फूल लगा सकते हैं। इससे आपका घर सुंदर दिखने के साथ ही खिलाखिला भी नजर आएगा। आप चाहें तो घर सजाने के लिए फूलों की लड़ी ले आएं। गेंदे, गुलाब और पान के पत्तों से बनी माला सजावट के लिए सबसे बढ़िया है।
4 of 4
Diwali 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बच्चों के साथ इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं। प्रदूषण और दूसरों की परेशानी का ख्याल रखते हुए बच्चों को ज्यादा पटाखें न फोड़ने दें। अपने बच्चों को दिवाली के दिन कहानियां सुनाएं। परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी दें। पड़ोस के बच्चों को घर में बुलाकर उनके साथ दिवाली सेलिब्रेट करें। बच्चों को दिवाली से जुड़ी मान्यताओं के बारे में जानकारी दें। आप चाहें तो दिवाली गिफ्ट्स के तौर पर बच्चों को दिवाली की कथा से जुड़ी किताबें द सकते हैं।