{"_id":"599bb5fc4f1c1b9d2f8b4a67","slug":"girls-need-to-start-doing-these-things-for-yourself-when-you-turn-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 की उम्र के बाद लड़कियों को शुरू कर देने चाहिए ये काम","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
25 की उम्र के बाद लड़कियों को शुरू कर देने चाहिए ये काम
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
relationship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वो कहते हैं न कि हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव आता है जब आपको बचपना छोड़ कुछ जिम्मेदारियां निभानी होती हैं। यदि आप 25 साल की हैं या होने जा रही हैं, तो जरूरी है कुछ चीजों की तैयारी पहले ही कर लें।
हेल्थ
सेहत से न करें कोई समझौता
हर रोज एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि डेली एक्सरसाइज और योग से आपका दिमाग भी तेज होता है और आप अभी एक ऐसे उम्र के पड़ाव में हैं जहां कई जिम्मेदारियां निभानी हैं। इसलिए सेहत से कभी कोई समझौता न करें।

रिश्तों की पहचान करना सीख जाएं
हो सकता है आप ऐसी रिलेशनशिप में हैं जिसमें आप खुश और महफूज महसूस करती हैं। पर खुद से सवाल करें क्या ये रिश्ता आप उम्र भर चला सकती है? यदि हां तो आप उस रिलेशनशिप में बने रहें, लेकिन अगर आपका मन इस बात की इजाजत न दे.. तो उस रिश्ते को छोड़ जिंदगी में आगे बढ़ें और आपके लिए क्या अच्छा है उस पर फोकस करें।

पैसे का हिसाब
उम्र के इस पड़ाव तक पहुंचने के बाद आपको पैसे के हिसाब की जानकारी होनी चाहिए। भूल जाइए अब तक आपने कितने पैसे बर्बाद कर दिए। 25 साल की उम्र के बाद आपको पता होना चाहिए कि आपको अपनी इंकम या पॉकेट मनी में से कितना खर्च करना चाहिये और कितनी बचत करनी चाहिये। यदि आपको इस बात का सही अंदाजा नहीं है, तो एक दिन आराम से बैठकर हिसाब लगाइए कि आखिर ऐसा क्यों है और इसे सुधारा कैसे जा सकता है।

वो करें जो आपको पंसद हो
ये उम्र का ऐसा पड़ाव होता है जहां आपको कई समझौते करने पड़ते है। नई-नई नौकरी, नए दोस्त सब कुछ नया। इन सबके बीच आपको अपनी प्राथमिकताएं समझनी होंगी। आपको ये समझना होगा कि आप अपने सपनों से कई समझौता नहीं कर सकती। इसलिए जो काम करके आपको खुशी मिलती हो वो करें।