Father’s Day 2025 Make Your Dad Feel Special: हर बच्चे के जीवन में पिता की भूमिका अहम होती है। आमतौर पर पिता कम बोलते हैं, मां की तरह लाड-दुलार नहीं दिखाते हैं लेकिन हर जरूरत को बिना कहे पूरा करते हैं। वह सख्त दिखते हैं लेकिन अंदर से नरम दिल रखते हैं। हम अक्सर मां के प्यार को खुलकर महसूस करते हैं, लेकिन पिता का प्यार अक्सर जिम्मेदारियों की चुप्पी में दब जाता है। फादर्स डे उन्हें ये बताने का यह दिन है कि वह आपके लिए कितना मायने रखते हैं। वैसे तो पिता के लिए एक दिन भी बहुत कम है लेकिन फादर्स डे आपको ये मौका देता है कि आप उन्हें खास होने का अहसास कराएं। फादर्स डे पर अपने पिता से कहें, 'पापा, आप मेरे लिए सबसे खास हैं।
Father's Day 2025: फादर्स डे पर अपने पापा को ऐसे दिलाएं उनके खास होने का एहसास
Father’s Day 2025 Make Your Dad Feel Special: फादर्स डे पर महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि समय, अपनापन और धन्यवाद सबसे बड़ा तोहफा होता है। इस बार कुछ ऐसा करें जो उन्हें हमेशा याद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापा को खास महसूस कराने के 5 असरदार तरीके
‘थैंक यू कार्ड’ या चिट्ठी
अपने शब्दों में उन्हें बताएं कि आपने उनसे क्या सीखा है। सामने से नहीं बोल सकते हैं तो कार्ड या चिट्ठी पर अपनी भावनाओं को लिख दें। पुरानी बातों का जिक्र करें, जैसे पहली साइकिल, आपकी बोर्ड परीक्षा, इंटरव्यू के लिए आपका मनोबल बढ़ाना यानी वो सब जब पापा ने आपकका साथ दिया।
Father's Day 2025: इन दो बेटियों ने पहली बार मनाया था फादर्स डे, जानिए क्यों हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत
एक खास शाम
परिवार के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन प्लान करें जिसमें सिर्फ पापा की पसंद का खाना, गाने और यादें हों। आप चाहें तो घर के बच्चों के साथ एक छोटा नाटक या कविता पाठ भी कर सकते हैं, जिसमें उनके जीवन की कहानी दिखा सकते हैं।
पुरानी तस्वीरों का मेमोरी वाॅल
पापा के बचपन से अब तक की खास तस्वीरें इकट्ठा करें और एक कोने में सजाएं। साथ में एक स्लाइडशो या वीडियो बनाएं जो उन्हें सरप्राइज दे सके। अपनी पुरानी तस्वीरे उन्हें उनके सबसे खुशनुमा दिनों की याद दिलाएंगे।
पापा को दें छुट्टी
उनके रोज के किसी काम की जिम्मेदारी आप लें। जैसे बैंक जाना, गाड़ी धोना या बिल भरना। पापा की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाकर उन्हें कुछ सुकून और आराम दे सकते हैं। खास बात ये हैं कि आपको जिम्मेदारी उठाते देख वह गर्व महसूस करेंगे और उनकी चिंताएं भी कुछ कम होंगी। उन्हें बताएं कि अब वो आराम करें, क्योंकि आपने उनसे सब सीख लिया है।