फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Gift Ideas 2023: इस क्रिसमस गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं ये गिफ्ट, खर्चा 100 रुपये से भी कम

Tue, 12 Dec 2023 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Dec 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas For Girlfriend 2023 Under 100 Rupees Know Full Details In Hindi
क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडिया। - फोटो : Istock

Christmas 2023 Gift Ideas For Girlfriend: दुनियाभर में हर साल क्रिसमस का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईसाई धर्म के इस प्रमुख त्योहार के दिन लोग यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। घर पर केक लाया जाता है, घर को लाइटिंग से सजाया जाता है और इस दिन लोग चर्च जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। वहीं, इस दिन लोग एक-दूसरे को, बच्चों को उपहार देते हैं। वहीं, अगर आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को भी इस दिन तोहफा दे सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आप सिर्फ 100 रुपये के बजट में अच्छा तोहफा खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गिफ्ट के क्या विकल्प हो सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Christmas Gift Ideas For Girlfriend 2023 Under 100 Rupees Know Full Details In Hindi
क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडिया। - फोटो : pexel

ये हैं 100 रुपये के बजट वाले गिफ्ट:-

गुलाब का फूल दे सकते हैं

  • वैसे तो प्यार का इजहार करना हो, तब लोग गुलाब का फूल पार्टनर को देते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर को इस क्रिसमस पर भी गुलाब का फूल दे सकते हैं और ये आपको 100 रुपये के अंदर ही मिल जाता है। यकीन मानिए इससे आपकी गर्लफ्रेंड अच्छा फील करेंगी।
Christmas Gift Ideas For Girlfriend 2023 Under 100 Rupees Know Full Details In Hindi
क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडिया। - फोटो : istock

चॉकलेट दे सकते हैं

  • इस क्रिसमस आप अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती है। ऐसे में आप इस दिन अपनी पार्टनर को गिफ्ट में एक चॉकलेट दे सकते हैं, जो आपको 100 रुपये के बजट तक में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas For Girlfriend 2023 Under 100 Rupees Know Full Details In Hindi
क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडिया। - फोटो : istock

हैंडबैग या लेडीज वॉलेट

  • आप इस क्रिसमस अपनी गर्लफ्रेंड को हैंडबैग या लेडीज वॉलेट दे सकते हैं। इससे वे बेहद खुश हो सकती हैं। आप उन्हें ये गिफ्ट देकर सरप्राइज कर सकते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन आपको ये 100 रुपये के बजट में मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Christmas Gift Ideas For Girlfriend 2023 Under 100 Rupees Know Full Details In Hindi
क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडिया। - फोटो : pexel

इयररिंग्स भी है विकल्प

  • शायद ही कोई लड़की हो, जिसे इयररिंग्स पसंद न हो। बाजार में कई तरह की इयररिंग्स मिल जाती हैं, जो काफी सस्ती भी होती हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को क्रिसमस के दिन इयररिंग्स देकर सरप्राइज कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed